फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सफाई कर्मी गायब, आधे शहर से नहीं उठा कूड़ा

MC SHIMLA: सफाई कर्मचारी गायब, आधे शहर से नहीं उठा कूड़ा

Sat, 23 Sep 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 23 Sep 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मी गायब, आधे शहर से नहीं उठा कूड़ा

सैहब कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बावजूद आधे शहरवासियों को शुक्रवार को भी राहत नहीं मिली। कनलोग, न्यू शिमला, लक्कड़ बाजार, बैम्लोई, समरहिल, टिंबर हाउस, बीयरखाना समेत कई इलाकों में घरों से कूड़ा नहीं उठाया गया। 20 फीसदी वेतन बढ़ने के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार शाम को खत्म हो गई थी।

विज्ञापन


11 दिन बाद शहरवासी शुक्रवार सुबह कूड़ा उठने की उम्मीद लगा रहे थे। लेकिन कई वार्डों में डोर टू डोर गारबेज कलेक्टर कूड़ा उठाने पहुंचे ही नहीं। हालांकि, कई वार्डों में दोपहर बाद भी कई कर्मचारी कूड़ा उठाते दिखे। उधर, नगर निगम प्रशासन को भी इस बाबत कई वार्डों से शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन


मेयर कुसुम सदरेट ने जब इसका कारण पूछा तो पता चला कि कुछ कर्मचारी परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकल गए हैं। इनमें से कुछ को तो हड़ताल खत्म होने की सूचना तक नहीं मिली है। वहीं, समरहिल वार्ड में तो कई कर्मचारी काम ही छोड़ गए हैं। बहरहाल, निगम ने सभी सैहब कर्मचारियों को तुरंत काम पर लौटकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगलों-नालों की सफाई में लगेगा समय
हड़ताल के दौरान शहर के जंगलों और नालों में लोगों ने कूड़ा फेंक रखा है। इसे रविवार को उठाया जाएगा। सैहब कर्मचारी अपनी छुट्टी रद्द कर अपने अपने वार्ड के जंगल और नाले की भी सफाई करेंगे।

सैहब कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह का कहना है कि प्रशासन से इस बारे में बात हुई है। हम अपनी रविवार की छुट्टियां रद्द कर जंगल और नालों की सफाई करेंगे। हमारी मांगें मानी गई हैं और हम भी सफाई व्यवस्था पहले ही तरह दुरुस्त कर देंगे। 


हर घर से उठेगा कूड़ा: कुसुम सदरेट
कर्मचारियों की मांगें मानी जा चुकी हैं, ऐसे में सभी कर्मचारियों को काम पर लौट आना चाहिए। सोसायटी को निर्देश दिए गए हैं कि हर घर से रोज कूड़ा उठना चाहिए। -कुसुम सदरेट, महापौर नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed