फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   दो महीने फ्लैट रेट पर आएगा पानी का बिल

दो महीने फ्लैट रेट पर आएगा पानी का बिल

Sun, 09 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
दो महीने फ्लैट रेट पर आएगा पानी का बिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर के हजारों उपभोक्ताओं को दो माह का पानी का बिल फ्लैट रेट पर ही देना होगा। निगम की ओर से आउटसोर्स किया गया काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। शहर में अभी तक कर्मियों की ओर कुल 9 हजार वाटर मीटर बदलवाए जा चुके हैं। धीमी गति से कार्य चलने के कारण फ्लैट रेट पर बिल आने से उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। अभी भी शहर में 11 हजार उपभोक्ताओं के नये वाटर मीटर लगाए जाना बाकी बचा है। जिससे साफ पता चलता है कि अब बचे मीटरों को लगाने में दो माह या इससे अधिक का समय लग सकता है।

बताते चलें कि शहर के हजारों उपभोक्ताओं पहले से ही फ्लैट बिलों को लेकर विरोध कर रहे है। ऐसे में एकल व्यक्ति ओर पांच सदस्य लोगों को एक ही तरह के पानी के बिल और सीवेज सेस थमाकर अपनी औपचारिकताएं थोपी जा रही हैं। ऐसे में अगले माह जारी होने वाले बिलों में लोगों को इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जबकि अगले दो माह में अगर यह नए वाटर मीटर नहीं लग पाते हैं तो पूरे वर्ष भर इसी तरह की समस्या उपभोक्ताओं को झेलनी होगी। हालांकि निगम का कहना है कि जिस कंपनी को ठेका दिया गया है, वह इस काम में जुटी है। लेकिन मैन पावर कम होने के कारण काम धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

---
फ्लैट रेट पर ही मिलेगा बिल
अभी फ्लैट रेट पर ही लोगों को पानी के बिल वितरित किए जाएंगे। शहर के वार्डों में अभी मीटर लगाने का काम पूरा नहीं हो पाया है।
- विजय गुप्ता, - निगम अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed