{"_id":"5b0ab1614f1c1ba46e8b4d84","slug":"200-transformers-gutted-in-fire-at-solan-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों की आग से कंपनी परिसर में रखे 200 ट्रांसफार्मर जलकर राख, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों की आग से कंपनी परिसर में रखे 200 ट्रांसफार्मर जलकर राख, लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो, नालागढ़ (सोलन)
Updated Mon, 28 May 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में ट्रांसफार्मर निर्माता उद्योग के परिसर में रखे पुराने और मरम्मत के लिए आए ट्रांसफार्मरों में अचानक आग लग गई। करीब 200 ट्रांसफार्मर जल जाने से कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग रविवार दोपहर बाद लगी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने पौने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करीब 25 करोड़ की संपत्ति को जलने से बचा लिया है।
विज्ञापन
नालागढ़ के किरपालपुर स्थित ईको पॉवर सॉल्यूशन उद्योग परिसर में रखे बिजली के ट्रांसफार्मरों में अचानक लगी आग से बिजली ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगे। आग की लपटें और धुआं चारों ओर फैल गया। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
इससे बड़े नुकसान को होने से रोक दिया गया। किरपालपुर में एक साथ सटे दो उद्योग ट्रांसफार्मर निर्माण का कार्य करते हैं। यहां नए ट्रांसफार्मरों का निर्माण होता है, वहीं पुराने ट्रांसफार्मरों की भी मरम्मत होती है। उद्योग के सामने परिसर में यह पुराने ट्रांसफार्मर रखे हुए थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि समीप के खेतों में लगी आग के कारण परिसर में रखे ट्रांसफार्मर भी चपेट में आ गए। इसमें 200 ट्रांसफार्मर जल गए हैं। फायर ब्रिगेड नालागढ़ के फायर ऑफिसर हितेंद्र कंवर की अगुवाई में फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
फायर स्टेशन बद्दी से भी वाहन मंगवाया गया, लेकिन आग पर काबू पा लेने पर उसे भुड्ड से वापस भेज दिया गया। टीम में अग्निशमन उप अधिकारी पीर सहाय कौंडल, मुख्य प्रशामक कमलजीत सिंह व इंद्र सिंह, प्रशामक जमालुदीन, रामानंद, प्रवीण कुमार, गृहरक्षक जवान तिलक कुमार व हीरा लाल, चालक चुन्नी लाल, अनिल कुमार व अमर चंद भी शामिल रहे।
अग्निशमन केंद्र प्रभारी हितेंद्र कंवर ने कहा कि खेतों में लगी आग की चपेट में आने से 200 ट्रांसफार्मर जल गए, जिससे 25 लाख का नुकसान हुआ है।