{"_id":"62321f55f976b42c1230e0c6","slug":"200-rout-effcted-due-to-aggitation-shimla-news-sml402824460","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे प्रभावित रही ट्रैफिक व्यवस्था, वैकल्पिक रूटों से चलाई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे प्रभावित रही ट्रैफिक व्यवस्था, वैकल्पिक रूटों से चलाई बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी ने वैकल्पिक रूटों से रवाना की बसें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदर्शन के कारण बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक राजधानी शिमला में वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। टूटीकंडी क्रॉसिंग से होकर आवाजाही ठप होने के कारण आईएसबीटी से शिमला चंडीगढ़, शिमला बिलासपुर मंडी, शिमला रामपुर और शिमला करसोग रूट पर बस सेवा प्रभावित रही। 5 घंटे चले प्रदर्शन के कारण एचआरटीसी और प्राइवेट आपरेटरों के करीब 200 से अधिक रूट प्रभावित हुए।
सुबह 10 बजे के बाद एचआरटीसी ने शिमला चंडीगढ़ रूट पर 8 और शिमला दिल्ली रूट पर दो बसें वाया मैहली बड़ागांव, शीलगांव, शोघी रूट से रवाना कीं। मंडी-हमीरपुर, कांगड़ा-बिलासपुर रूट पर भी बस सेवा बंद रही। शिमला से ऊपरी शिमला और करसोग रूट पर बसें वाया मैहली पंथाघाटी ढली रूट से चलाई गईं। सोलन और चंडीगढ़ से शिमला की ओर आ रही बसें शोघी और तारादेवी से वापिस भेज दी गईं। बिलासपुर की ओर से आ रही बसें जतोग से वापस भेजी गईं। शिमला से शोघी रूट पर चलने वाली लोकल बसें 10 बजे के बाद बंद रहीं। समरहिल, जतोग रूट पर भी दिनभर बसों की आवाजाही प्रभावित रही। पुराने बस अड्डे से आईएसबीटी जाने वाली बस सेवा सुबह 10 बजे से 3 बजे तक बंद रही।