फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   20-year-old trainee nurse from Jogindernagar dies suspected to be suffering from jaundice

Jaundice Disease: जोगिंद्रनगर की 20 वर्षीय प्रशिक्षु नर्स की मौत, पीलिया होने की आशंका

Mon, 29 Jul 2024 10:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 29 Jul 2024 10:18 PM IST
सार

जोगिंद्रनगर उपमंडल में 20 वर्षीय प्रशिक्षु नर्स की मौत होने का मामला सामने आया है। भडयाड़ा पंचायत से संबंध रखने वाली युवती शिल्पा नर्सिंग संस्थान में प्रशिक्षण हासिल कर रही थी। 

विज्ञापन
20-year-old trainee nurse from Jogindernagar dies suspected to be suffering from jaundice
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमंडल में पीलिया बीमारी जानलेवा बनकर उभर रही है। अब उपमंडल की 20 वर्षीय प्रशिक्षु नर्स की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षु नर्स में पीलिया के लक्षण पाए गए थे और वह टांडा में उपचाराधीन थी और उसे 28 जुलाई को पीजीआई रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इससे पहले पीलिया से पीड़ित 21 वर्षीय आईटीआई प्रशिक्षु युवक की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार युवती डायरिया की शिकायत लेकर जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंची थी। बाद में परिजन उसे टांडा मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए ले गए। यहां से युवती को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था, लेकिन युवती ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। टांडा में ही युवती के पीलिया से ग्रस्त होने का पता चला था। भडयाड़ा पंचायत से संबंध रखने वाली युवती शिल्पा नर्सिंग संस्थान में प्रशिक्षण हासिल कर रही थी। 28 जुलाई को मौत होने के बाद युवती का शव भडयाड़ा पंचायत में पहुंचने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग अब इस मामले में परिजनों से बातचीत कर तथ्य जुटाएगा कि किन हालातों में युवती पीजीआई रेफर हुई थी। इसी के साथ स्वास्थ्य संबंधी दस्तावेज भी लिए जाएंगे, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


उधर, सीएमओ मंडी डॉ. एनके भारद्वाज ने बताया कि बीएमओ से इस संबंध में रिपोर्ट ली गई है। जागरूकता पर जोर दिया जा रहा है। लोगों से आग्रह है कि कम से कम 15 से 20 मिनट पानी उबालकर ही पीएं। इससे बचाव होगा। इसी के साथ जल शक्ति विभाग को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए आग्रह किया है। उन्होंने साफ किया है कि आईटीआई प्रशिक्षु सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था। उसने निजी स्तर पर बाहर घाव का उपचार लिया। बाद में उसके टांडा मेडिकल पहुंचने पर लीवर में इंफेक्शन होने का पता चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed