{"_id":"600ea48f8ebc3e31f401468e","slug":"20-thousand-people-suffer-from-asthma-sugar-and-tuberculosis-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 20 हजार लोग दमा, शुगर और तपेदिक बीमारी से ग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 20 हजार लोग दमा, शुगर और तपेदिक बीमारी से ग्रस्त
Tue, 26 Jan 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 Jan 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
दमा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में 20 हजार लोग दमा, शुगर और तपेदिक रोग से ग्रस्त हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नवंबर और दिसंबर में कोविड मरीजों की पहचान के लिए हिम सुरक्षा अभियान चलाया था। इसमें कोविड से ज्यादा लोग अन्य बीमारियों से ग्रस्त पाए गए। अब स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में बुलाया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 65 लाख लोगों की स्कैनिंग की गई। इनमें कुछेक मरीज कोविड पॉजिटिव मिले, जबकि ज्यादातर लोग अन्य बीमारियों से ग्रस्त पाए गए। करीब 20 हजार लोग दमा, शुगर और टीबी की बीमारी से ग्रस्त पाए गए हैं। इनमें टीबी मरीजों को अस्पताल बुलाकर उनकी काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
उसके बाद दवा घर पर ही भेजी जाएगी। दमा और शुगर के भी कई ऐसे ही मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि आधुनिक लाइफ स्टाइल के चक्कर में हिमाचल के लोग कई बीमारियों से ग्रसित हो चुके हैं। आरामदायक जीवनयापन के लिए अनजाने में ही हिमाचल के लोग शुगर, बीपी और दमा का मरीज बनते जा रहे हैं, जबकि टीबी के मरीज भी इसी वजह से बढ़ रहे हैं। इसके अलावा बाहरी खानपान भी बीमारियों के पैदा होने का मुख्य कारण बन रहा है।
विज्ञापन