{"_id":"6a4a60782734c5b80a0c6444","slug":"20-cartons-of-liquor-seized-from-a-jeep-shimla-news-r-19-1-drn1089-748877-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जीप से 20 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जीप से 20 पेटी शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पुलिस ने अटाल-मीनस सड़क पर गाड़ी समेत दबोचा
नेरवा के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/त्यूणी। पुलिस ने शिमला जिले के थाना नेरवा क्षेत्र के चईजन निवासी नरवीर सिंह को 20 पेटी देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को अटाल-मीनस रोड स्थित जंगलात बैरियर के पास जीप सहित पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
त्यूणी थाना प्रभारी अश्वनी बलूनी ने बताया कि सीमांत क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अटाल-मीनस रोड पर जंगलात बैरियर के पास संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने हिमाचल नंबर की जीप को रोककर तलाशी ली। इस दौरान वाहन से 20 पेटी देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना त्यूणी में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सीमांत गांव पंद्राणु से शराब लेकर आया था। वह त्यूणी से होकर हिमाचल की ओर जा रहा था।