फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   2 lakh rupee in baksho devi account.

उड़नपरी बख्शो के खाते में पड़े 2 लाख 31 हजार

Mon, 04 Jan 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 04 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
2 lakh rupee in baksho devi account.

खेलों में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी ईसपुर की उड़नपरी बख्शो देवी की मदद के लिए अमर उजाला की मुहिम के साथ प्रदेश और देश के समाजसेवी भी जुड़ने लगे हैं। अति गरीब परिवार से संबंध रखने वाली बख्शो देवी के बंद पड़े बैंक खाते में 2 लाख 31 हजार 949 रुपये की रकम जमा हो गई है।

विज्ञापन


यह राशि बिटिया का भविष्य संवारने के काम आएगी। लोग बख्शो के घर जाकर उसकी आर्थिक मदद कर रहे हैं। सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ईसपुर के प्रधानाचार्य सोमनाथ भाटिया के माध्यम से समाजसेवियों ने बख्शो को 21 हजार की मदद दी।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य सोमनाथ भाटिया ने बताया कि सोमवार को राष्ट्रीय उद्योग रत्न अवार्डी एवं आयुर्वेदिक एंड यूनानी सिस्टम ऑफ मेडिसिन हरियाणा स्टेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डा. बीएन कौशल ने 10 हजार रुपये की मदद बख्शो को उसके घर पर जाकर दी। इसके अलावा ओएसडी रीजनल हॉस्पिटल ऊना से अंजना शर्मा ने बख्शो को 11 हजार की मदद प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी बेटी करी मदद को तैयार हैं। इसके अतिरिक्त सोलन से डा. वीके गुप्ता ने भी बख्शो के खाते में 2000 रुपये डाले। गौर हो कि बख्शो की ओर से जूतों के अभाव में नंगे पांच जीरो डिग्री तापमान में पांच हजार मीटर दौड़ जीतने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के बाद बख्शो की मदद को लोगों की कतार लग गई है।


वहीं, बख्शो के नाम पर संचालित फेसबुक पेज हिमाचल की उड़नपरी-बख्शो पर चार दिन के भीतर 898 पेज लाइक्स, जबकि 12 हजार 547 पोस्ट रीच हो चुके हैं। इसके माध्यम से भी लोग बख्शो की मदद को आगे आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed