{"_id":"5cb0d26fbdec22145601320d","slug":"191555092079-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी शिमला का हो सकता है तबादला, चुनाव आयोग ने तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी शिमला का हो सकता है तबादला, चुनाव आयोग ने तलब की रिपोर्ट
Sat, 13 Apr 2019 10:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
डीसी शिमला राजेश्वर गोयल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी शिमला राजेश्वर गोयल पर भी चुनाव आयोग की गाज गिर सकती है। राजेश्वर गोयल शिमला संसदीय सीट के धर्मपुर इलाके के रहने वाले हैं और मौजूदा समय में रिटर्निंग ऑफिसर भी हैॅ। चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग से रिपोर्ट तलब की है कि ऐसे कौन-कौन से अधिकारी हैं जो अपने ही संसदीय क्षेत्र में तैनात हैं।
विज्ञापन
लिहाजा सारा विवरण एकत्रित करने के बाद सूची चुनाव आयोग को भेज दी है। इसमें डीसी शिमला राजेश्वर गोयल का नाम भी बताया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि इनकी यहां नियुक्ति करने से पहले सरकार ने इस ओर ध्यान क्यों नहीं दिया? मौजूदा समय में चुनाव आयोग इस दायरे में आने वाले नायाब तहसीलदारों तक के तबादले कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
17 मार्च को चुनाव आयोग के निर्देश के बाद तत्कालीन उपायुक्त अमित कश्यप को यहां से बदल कर निदेशक पर्यटन और टीसीपी के पद पर नियुक्त किया और निदेशक टीसीपी राजेश्वर गोयल को डीएसी शिमला बनाया गया। अभी मुश्किल से इन्हें इस पद पर करीब 26 दिन ही हुए हैं। ऐसे में अब इन पर भी तबादले की तलवार लटक गई है। बता दें कि चौपाल ईवीएम प्रकरण पर चुनाव आयोग ने डीसी शिमला अमित कश्यप को हटाया था।
विज्ञापन
डीसी शिमला पर आरोप था कि चौपाल में एसडीएम ने बिना अनुमति ईवीएम स्ट्रांग रूम खोला और पता चलने के बाद भी एसडीएम पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अमित कश्यप ने इस बारे में की गई कार्रवाई की सारी रिपोर्ट चुनाव आयोग के सामने रखी थी। बावजूद इसके उन्हें उपायुक्त पद से हटा दिया गया। अब चुनाव आयोग का नए उपायुक्त राजेश्वर गोयल पर क्या फैसला आता है इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।