फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   नायब तहसीलदार के दफ्तर में न होने पर भड़के लोग

नायब तहसीलदार के दफ्तर में न होने पर भड़के लोग

Sat, 06 Apr 2019 11:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 06 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
नायब तहसीलदार के दफ्तर में न होने पर भड़के लोग
सांकेतिक तस्वीर

उपायुक्त कार्यालय परिसर में शनिवार को नायब तहसीलदार ग्रामीण के कार्यालय में न होने पर लोग भड़क गए। दोपहर करीब तीन बजे खलीनी वार्ड से नगर निगम पार्षद पूरनमल भी यहां पहुंचे थे। तहसीलदार दफ्तर में नहीं थे। वहीं, नायब तहसीलदार भी करीब तीन बजे दफ्तर से बाहर चले गए। कई युवक जहां प्रमाण पत्र बनवाने के लिए खड़े थे तो कई दूसरे काम से आए थे। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब नायब तहसीलदार नहीं आए तो लोग भड़क गए। कुछ लोग पार्षद के साथ एसडीएम ग्रामीण के कार्यालय पहुंचे और शिकायत की। इस दौरान नायब तहसीलदार भी यहां मौजूद थे।

विज्ञापन


पार्षद ने कहा कि डेढ़ घंटे से लोग दफ्तर के बाहर खड़े हैं, लेकिन नायब तहसीलदार अब तक वापस नहीं लौटे। कहा कि एक साइन लेने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उधर नायब तहसीलदार बलराज नेगी ने कहा कि चुनाव को लेकर एसडीएम से चर्चा करने दफ्तर गए थे। इसलिए थोड़ी देर हो गई। एसडीएम ग्रामीण नीरज गुप्ता ने बताया कि तहसीलदार उनके दफ्तर में बैठे थे और चुनाव को लेकर चर्चा हो रही थी। ऐसा नहीं है कि अधिकारी ड्यूटी से गायब थे। दफ्तर के अलावा चुनाव और मंदिर संबंधी ड्यूटियां भी अधिकारियों को देखनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed