{"_id":"5c659a38bdec220c1b140185","slug":"181550162488-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के लिए आज होगी ‘स्पेशल स्टीम रन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के लिए आज होगी ‘स्पेशल स्टीम रन’
Fri, 15 Feb 2019 11:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे की ओर से देशभर में आयोजित किए जा रहे हैरिटेज कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल की ओर से शुक्रवार को शिमला से कैथलीघाट तक स्कूली बच्चों के लिए ‘स्पेशल स्टीम रन’ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
डीसीएम अंबाला हरि मोहन ने बताया कि 114 साल पुराना स्टीम इंजन दो कोचों के साथ सुबह 11 बजे शिमला से कैथलीघाट रवाना किया जाएगा। इस दौरान स्कूली बच्चों को स्टीम इंजन के एतिहासिक महत्व और यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित कालका-शिमला रेलवे से भी अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन