{"_id":"5b5613774f1c1b4a748b68f9","slug":"181532367735-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला जिला में 3647 महिलाओं को मिलेंगे मुफ्त गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला जिला में 3647 महिलाओं को मिलेंगे मुफ्त गैस कनेक्शन
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। गृहिणी सुविधा योजना के तहत जिला शिमला की 3647 महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिलेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं सतर्कता समिति की तिमाही बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बसंतपुर ब्लॉक में 172, छौहारा में 197, चौपाल में 362, जुब्बल कोटखाई में 407, मशोबरा में 490, ननखड़ी में 110, नारकंडा में 265, रामपुर में 400, रोहड़ू में 300, ठियोग ब्लॉक में 384 और शिमला शहरी क्षेत्र में 560 मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान करने का लक्ष्य रखा है।
देवाश्वेता बनिक ने बताया कि जिला में एक लाख 97 हजार 102 राशन कार्ड धारक हैं और सभी राशन कार्ड डिजिटलाइजड किए जा चुके हैं। देवाश्वेता बनिक ने विभाग के अधिकारियों को निरंतर निरीक्षण करने और खाद्य आपूर्ति निगम को समयबद्ध रूप से सभी उचित मूल्यों की दुकानों में खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति का आबंटन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक यादविंद्र पॉल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।