{"_id":"5b2e82b24f1c1bf26e8b99b1","slug":"181529774770-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदानों में गर्मी बढ़ते ही शिमला पहुंचे हजारों पर्यटक, सड़कें जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदानों में गर्मी बढ़ते ही शिमला पहुंचे हजारों पर्यटक, सड़कें जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैदानी इलाकों में तपिश बढ़ने के साथ ही सैलानियों ने हिल्सक्वीन शिमला की ओर रुख कर लिया है। वीकेंड होने पर भी भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। सैलानियों की संख्या बढ़ने के साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रहे हैं। 15-20 मिनट के सफर में एक घंटा तक लग रहा है।
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर बढ़े ट्रैफिक के कारण दोपहर बाद से लेकर देर शाम तक सर्कुलर रोड सहित अन्य मुख्य सड़कों पर घंटों जाम लगा रहा। इस कारण पर्यटकों के साथ शहर के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शहर के सर्कुलर रोड पर विक्ट्री टनल से लेकर लिफ्ट और टालैंड तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बाहरी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए शिमला पहुंचे पर्यटकों को अपनी गाड़ियों में जाम में फसे रहे।
विज्ञापन
उधर रिज और माल रोड पर पर्यटकों और शहर के लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। होटल एसोसिएशन शिमला के प्रधान हरनाम सिंह कुकरेजा ने बताया कि इन दिनों पर्यटन सीजन चरम पर है।
सभी होटल फुल हैं, यानी 100 प्रतिशत ऑक्यूपैंसी हो गई है। उन्होंने कहा कि पार्किंग भी फुल है। सरकार से मांग रखी कि राजधानी के प्रतिबंधित मार्गों को इन दिनों खोल दिया जाए ताकि सैलानी वाहन पार्क कर सकें और उन्हें कोई दिक्कत न पेश आए।