{"_id":"5b2d2ba94f1c1bb06e8b9459","slug":"181529686953-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौंकीवाल-प्रीतनगर रोड का किया जाएगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौंकीवाल-प्रीतनगर रोड का किया जाएगा विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात दबाव को कम करने के लिए नालागढ़ शहर के मार्गों के विस्तारीकरण की कवायद जल्द सिरे चढ़ेगी। सबसे व्यस्त मार्ग चौकीवाला नालागढ़ प्रीतनगर सड़क को चौड़ा करने के लिए लोनिवि ने 2.73 करोड़ रुपये का एस्टिमेट तैयार करके इसे मंजूरी के लिए सरकार को भेजा है। धन का प्रावधान होते ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रीतनगर कालोनी से नालागढ़ तक की सिंगल लेन सड़क अब सात मीटर चौड़ी होकर डबल लेन बनेगी। नालागढ़ से चौंकीवाला डबल लेन मार्ग को 10 मीटर चौड़ा करके हाईवे मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा। इससे जाम जैसी स्थिति से भी निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नालागढ़ दौरे के दौरान इस सड़क के विस्तारीकरण करने को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
विभाग ने इसका प्राक्कलन तैयार करके स्वीकृति के लिए भेज दिया है। तीन किलोमीटर इस सड़क के विस्तारीकरण से यह सड़क अधिक खुली होगी। नालागढ़ शहर में वाहनों की अधिक संख्या और रोपड़ मार्ग पर चौंकीवाला में उत्तर भारत की बड़ी ट्रक आपरेटर यूनियनों में शुमार दी ट्रक आपरेटर यूनियन भी इसी मार्ग पर स्थित है।
विज्ञापन
रामशहर मार्ग भी संकरा है और संकरे मार्ग के चलते इस मार्ग पर भी जाम की स्थिति से चालकों को गुजरना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए अब इसके विस्तारीकरण का मामला परवान चढ़ने जा रहा है। एसडीओ राजकुमार शर्मा ने कहा कि सड़क के विस्तारीकरण के लिए 2.73 करोड़ का एस्टिमेट बनाकर मंजूरी के लिए भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा।