{"_id":"59e4aba74f1c1bd1538b7b80","slug":"181508158375-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आंखों से हवलदार सुरतीज को अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आंखों से हवलदार सुरतीज को अंतिम विदाई
Updated Mon, 16 Oct 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। गलोड़ तहसील के गांव डुढाणा में असम राइफल में तैनात हवलदार सुरतीज कुमार का सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुरतीज की अंतिम विदाई में सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़े। दिल का दौरा पड़ने से शनिवार सुबह सुरजीत की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इन दिनों वे दिमापुर असम राइफल सेंटर में तैनात थे। असम राइफल के सूबेदार भूरि सिंह जवानों के साथ सुरजीत के पैतृक गांव पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। पत्नी और बच्चे बिलख पड़े। हवलदार सुरतीज कुमार को अंतिम विदाई देने के लिए तहसीलदार देवीराम, एएसपी राजेश कुमार और एसएचओ राजीव कुमार पहुंचे थे।
विज्ञापन
इसके अलावा 11 कोर जालंधर से भी सेना के जवान अंतिम विदाई में शामिल हुए। हवलदार सुरतीज कुमार अपने पीछे पत्नी सीमा कुमारी, दो बेटियां निधि, अंकिता और बेटे अभि को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
उनकी बड़ी बेटी निधि कॉलेज में छोटी बेटी अंकिता 11वीं में और बेटा अभि छठी कक्षा में पढ़ रहा है। सुरजीत करीब 25 साल से असम राइफल में सेवाएं दे रहे थे। सुरतीज की माता श्रोती देवी, बड़े भाई विजय कुमार और अनिरुद्ध ठाकुर का भी रो-रो कर बुरा हाल है।