{"_id":"59cbe4be4f1c1bbe538b4c75","slug":"181506534590-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंचन और वर्षा ने 48 किलोग्राम में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंचन और वर्षा ने 48 किलोग्राम में मारी बाजी
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में बुधवार को दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें 18 महाविद्यालयों के 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ. नरेश महाजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल हमारे तन और मन के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रतियोगिता में 44 किलोग्राम में भनवी (आरकेएमवी) ने पहला स्थान, शिवानी (सेंट बीड्स) ने दूसरा स्थान, जबकि जितेंद्रा कुमारी (एमएलएसएम) और पल्लवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 48 किलोग्राम में वर्षा (संजौली) ने पहला स्थान, कंचन (आरकेएमवी) ने दूसरा और आंचल ठाकुर (सीमा) और भावना (बिलासपुर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 52 किलोग्राम में आरती (सोलन) ने पहला स्थान रेणुका (हमीरपुर) ने दूसरा और माया (सरस्वती नगर) और सपना देवी (इंदौरा) ने तीसरा स्थान हासिल किया। 57 किलोग्राम में तनु कुमारी (सोलन) पहले, शीला दूसरे, विषू प्रिया (ऊना) तीसरे स्थान पर रहीं। हिमानी शर्मा (कुल्लू) ने भी तीसरा स्थान प्राप्त किया। 63 किलोग्राम में राधा (शिमला -4) ने पहला स्थान, शिल्पा (हमीरपुर) ने दूसरा, पूजा ठाकुर (संजौली) और अनीता (नूरपूर) ने तीसरा स्थान हासिल किया। 70 किलोग्राम में तनेजा (आरकेएमवी) ने पहला, अनीता (सीमा) ने दूसरा स्थान और स्वाति शर्मा (हमीरपुर) तथा अनीता (सोलन) ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्या नम्रता टिकु ने प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर आरकेएमवी कॉलेज की प्राचार्या, संजौली महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दीक्षा मल्होत्रा, चायल महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कमलेश ठाकुर, एडवोकेट रविंद्र टिकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन