फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   नवरात्रों पर शहर में घटा पचास फीसदी कारोबार

नवरात्रों पर शहर में घटा पचास फीसदी कारोबार

Wed, 27 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
नवरात्रों पर शहर में घटा पचास फीसदी कारोबार
शिमला। शिमला के बाजारों में नवरात्रों के मौके पर कारोबार मंदी के दौर से गुजर रहा है। कारोबारियों के मुताबिक पहले की अपेक्षा कारोबार में 50 फीसदी कमी आई है। कारोबार कम होने से व्यापारियों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि जीएसटी लगने से बाजारों में रौनक कम हो गई है। महंगाई के कारण लोगों का खरीदारी में रुझान कम हो गया है। शिमला व्यापार मंडल के प्रधान इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जीएसटी बढ़ने से सामान की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पहले कारोबारियों को तीन महीनों में टैक्स देना पड़ता था लेकिन अब जीएसटी की वजह से हर महीने में टैक्स देना पड़ रहा है। नवरात्रों में पहली बार व्यापारियों को इतनी मंदी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार आम जनता भी झेल रही है। कारोबार में करीब 50 फीसदी की गिरावट आ गई है।
विज्ञापन

जीएसटी से आम जनता परेशान
व्यापार मंडल के प्रधान इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जीएसटी लगने से कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे आम जनता भी परेशान है।
कपड़े की दुकानों में मंदी
सच्ची दुकान के कारोबारी अरुण गुप्ता ने कहा कि महंगाई बढ़ने से आम जनता ने अपनी खरीदारी में कटौती कर दी है। लोग खरीदारी में कम रुझान दिखा रहे हैं। उधर, आशीर्वाद दुकान के कारोबारी अशोक कुकरेजा ने कहा कि फैक्टरियों से कपड़ों के माल में कमी के कारण कारोबार में कमी आई है। इससे लोग बाजार को रुख कम कर रहे हैं।
विज्ञापन

ज्वेलरी का कारोबार भी घटा
कारोबारी ललित शारदा ने कहा कि शिमला में पार्किंग की समस्या के कारण लोग बाजार में कम आते हैं। लोग नजदीक की दुकानों में ज्वेलरी लेना पसंद कर रहे हैं।
उधर, लक्ष्मी ज्वेलर के कारोबारी नितिन ने कहा कि कारोबार में कमी का सबसे बड़ा कारण ज्वेलरी खरीदने के लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड जैसे प्रमाण पत्र की जरूरत से लोग परेशान हैं। वहीं, लोगों को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी बढ़ने से बढ़ी कीमतें
अग्रवाल सन और शाइन के कारोबारी सौरभ अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी बढ़ने से सारी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। इससे आम जनता पर जीएसटी की मार पड़ रही है।

उधर, गणेशवर लाल राजेश्वर लाल जैन के कारोबारी विनोद जैन ने कहा कि इस वर्ष नवरात्रों पर कारोबार में 40 प्रतिशत मंदी छा गई है। ज्यादातर लोग आवश्यकता अनुसार वस्तुओं को खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed