फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   परवाणू में दो लड़कियों की होशियारी से चोर गिरफ्तार

परवाणू में दो लड़कियों की होशियारी से चोर गिरफ्तार

Sun, 18 Jun 2017 11:04 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
परवाणू में दो लड़कियों की होशियारी से चोर गिरफ्तार
परवाणू (सोलन)। दो लड़कियों की चालाकी से परवाणू में नेपाली मूल के एक पेशेवर चोर को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। दोनों लड़कियों ने बहादुरी से न सिर्फ चोर का सामना किया बल्कि शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर दबोचने में सफलता हासिल की। चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार टकसाल गांव में रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पायल कुमारी पुत्री केशव लाल अपनी सहेली के साथ छत पर टहल रही थी। इस दौरान उन्हें किसी शख्स के ताला तोड़कर घर में घुसने का आभास हुआ। इस दौरान दोनों छत से नीचे कमरे में पहुंच गई। यहां उन्होंने नेपाली मूल के एक व्यक्ति को कमरे की तलाशी लेते हुए देखा। लड़कियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान जब वह भागने लगा तो दोनों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कृष्णा निवासी काठमांडू नेपाल बताया है। आरोपी ने बताया कि वह नियमित रूप से किसी एक जगह नहीं रहता था। बल्कि चोरी के इरादे से किसी जगह का चयन करता था और वहां घटना को अंजाम देने के बाद दूसरी जगह चला जाता था। उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की कृष्णा काठमांडू का रहने वाला है। यहां इसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं है। उन्होंने बताया कि आरोपी से कड़ी पूछताछ की जाएगी और पूर्व में हुई चोरियों की घटनाओं का भी पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी पेशेवर है ऐसे में उसकी अन्य घटनाओं में शामिल होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed