फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   18,053 migrant laborers got registered in the district

Shimla News: जिले में 18,053 प्रवासी मजदूरों ने करवाया पंजीकरण

Fri, 11 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
18,053 migrant laborers got registered in the district
विज्ञापन


पुलिस की सख्ती के बाद थानों में लग रही पंजीकरण करवाने के लिए लाइनें
उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और नेपाल से कामगार
दस्तावेजों के अलावा स्थायी पद की मंगवाई जा रही रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुलिस की सख्ती के बाद जिले में अभी तक 18,053 प्रवासी कामगारों ने पुलिस थाने और चौकियों में जाकर अपना पंजीकरण तथा सत्यापन करवा लिया है।
रिकॉर्ड के मुताबिक जिले में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान और नेपाल से भारी संख्या में लोग रह रहे हैं। यह लोग सेब के बगीचों, निर्माण कार्य, पेशेवर कामगार के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण और सत्यापन नियमित प्रक्रिया है लेकिन मकान मालिक और ठेकेदार इसको लेकर संजीदा नहीं हैं। इस वजह से पुलिस को बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासी लोगों का रिकॉर्ड एकत्रित करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।



हाल ही में संजौली मस्जिद में कथित अवैध निर्माण का मामला सामने आने के बाद प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण का मुद्दा उठा था। इसके बाद पुलिस ने निर्देश दिए थे कि मकान मालिक और ठेकेदार अपने पास रहने वाले बाहरी राज्यों से आए मजदूरों का पंजीकरण नहीं करवाएंगे तो उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 233 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसमें दोषी पाए जाने पर छह महीने की सजा और पांच हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। इसके बाद प्रवासी कामगारों का पंजीकरण बढ़ा है। हालत यह है कि कई पुलिस स्टेशनों में पंजीकरण करवाने के लिए प्रवासी कामगारों की कतार लग रही हैं। इससे एक महीने के भीतर ही 18 हजार से अधिक लोगों का पंजीकरण हो गया।
विज्ञापन





कोट



निर्माण कार्य में अहम भूमिका निभा रहे प्रवासी कामगार
जिले में नेपाल समेत बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूर पांच हजार करोड़ रुपये सेब की आर्थिकी में अहम भूमिका निभा रहे हैं। बगीचों में प्रवासी मजदूर ही रखरखाव और मजदूरी का कार्य करते हैं। इसके अलावा भवन निर्माण में इनकी अहम भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
जिले में अभी तक बाहरी राज्यों से आने वाले 18,053 लोगों का पंजीकरण हो चुका है। इसके अलावा नियमित रूप से यह प्रक्रिया जारी है। बाहरी राज्यों के अलावा नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग जिले में मजदूरी समेत विभिन्न कार्य कर रहे हैं।
-संजीव कुमार गांधी, एसपी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article