फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   18 thousand devotees thronged to Chintapurni temple in Una

चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़े 18,000 श्रद्धालु

Sun, 22 May 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
18 thousand devotees thronged to Chintapurni temple in Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को आस्था का सैलाब देखने को मिला। तपती धूप में भी मां के भक्तों की आस्था कम नहीं हुई और दूर दराज राज्यों से मां के भक्त माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई। रात आठ बजे तक करीब 18,000 श्रद्धालु माता के दरबार में अपनी हाजिरी लगा चुके थे।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने मंदिर के कपाट रविवार को तड़के सुबह चार बजे ही खोल दिए थे। कपाट खुलने के साथ ही माता रानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनीं शुरू हो गईं।
विज्ञापन

साप्ताहिक अवकाश के चलते उमड़ी के कारण अपराह्न चार बजे तक भी श्रद्धालुओं की लाइनें पुराने बस स्टैंड तक लगी हुईं थीं। मंदिर रोड पर भीड़ के चलते वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भक्तों की गहमागहमी के बीच पंजाब के एक श्रद्धालु का पर्स गुम हो जाने का मामला भी सामने आया। मंदिर के सुरक्षा कर्मियों को यह पर्स मिला तो उन्होंने पीसी इंचार्ज पूर्ण सिंह को सूचित किया। बाद में संबंधित श्रद्धालु को उसका खोया हुआ पर्स लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed