{"_id":"5a6f21014f1c1ba0268b7125","slug":"18-faces-in-himachal-pradesh-nsui-executive","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ा विस्तार, 18 नए चेहरे किए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ा विस्तार, 18 नए चेहरे किए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ा विस्तार किया गया है। प्रदेश इकाई में 18 नए पदाधिकारियों को नियुक्ति दी गई है। साथ ही अब प्रदेश में एनएसयूआई पदाधिकारियों की संख्या 39 हो गई है। नए विस्तार में बिलासपुर जिले को भी बड़ा प्रतिनिधित्व दिया गया है।
विज्ञापन
नए बनाए गए 18 पदाधिकारियों में से 6 पदाधिकारी बिलासपुर जिले से संबंधित हैं। कार्यकारिणी विस्तार में 3 नए प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 नए महासचिव और 11 नए सचिव नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
बिलासपुर जिले के अंकुश ठाकुर और मनजीत सिंह तथा कांगड़ा के पुनीत को एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। हमीरपुर के रूबल ठाकुर, बिलासपुर के अरविंद कालिया, मंडी के विकास कुमार और शिमला के आलोद चौहान को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
हमीरपुर के अंकज धीमान, कांगड़ा के राहुल ठाकुर, मंडी के जसवीर सिंह व मनोज कुमार, धर्मशाला के सुनीश माट्टा, बिलासपुर के ओम प्रकाश, विजय कुमार व रोहित शर्मा, सोलन के
मोहित ठाकुर, चंबा के अमन चौहान व चंदन नारूला को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय सचिव अक्षय कुमार ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष करुण शर्मा से बातचीत कर कार्यकारिणी विस्तार किया गया है।