फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पहली बारिश में ही ढह गया डंगा, निर्माण पर उठे सवाल

पहली बारिश में ही ढह गया डंगा, निर्माण पर उठे सवाल

Sat, 30 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पहली बारिश में ही ढह गया डंगा, निर्माण पर उठे सवाल
पहली बारिश में ही ढह गया डंगा
विज्ञापन

कैथू में छह माह पहले किया गया था निर्माण
निर्माण पर छह लाख रुपये किए गए हैं खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में विकास कार्यों के नाम पर जनता के पैसों की खूब बर्बादी हो रही है। कैथू में लाखों रुपये बहाकर सड़क चौड़ा करने और पार्किंग बनाने के लिए बनाया डंगा पहली बारिश में ही धराशायी हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह डंगा इसी साल बनकर तैयार हुआ था लेकिन दो दिन पहले तेज बारिश में यह ढह गया। सवाल उठता है कि आखिर निगम के अधिकारियों ने इसके निर्माण की गुणवत्ता क्यों नहीं जांची? नगर निगम के अनुसार पूर्व निगम पार्षद कांता सुयाल के कार्यकाल के दौरान इस डंगे के टेंडर जारी हुए थे। करीब छह लाख की लागत से बने इस डंगे से यहां करीब आधा दर्जन गाड़ियों को पार्किंग की सुविधा भी मिली थी लेकिन मानसून की पहली बारिश में डंगे का एक हिस्सा ढहने से पूरी सड़क को खतरा पैदा हो गया है। हालांकि, निगम ने अब संबंधित ठेकेदार को कहकर इसका काम फिर से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं पार्षद
डंगा इसी साल बनकर तैयार हुआ था लेकिन दो दिन पहले बारिश से यह डंगा ढह गया। शिकायत के बाद इसे बनाने वाले ठेकेदार को तलब किया गया है। इसे दोबारा बनाने को कहा गया है। डंगे का काम भी शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील धर, पार्षद कैथू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed