{"_id":"5b3123144f1c1b6c4d8b8876","slug":"171529946900-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलद्वाड़ा में दुकान से सरकारी चावल की 21 बोरियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलद्वाड़ा में दुकान से सरकारी चावल की 21 बोरियां बरामद
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी, बलद्वाड़ा। एफसीआई के गेहूं से भरे ट्रक के गोदाम जाने के बजाय सीधे फ्लोर मिल ले जाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। छानबीन में जुटी पुलिस को बलद्वाड़ा के बतैल में एक दुकान से सरकारी चावल की 21 बोरियां मिली हैं। राशन को जब्त कर लिया है। साथ ही आरोपी दुकानदार के पांच गोदामों को सील कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। आशंका जताई जा रही है कि सेल्समैन के साथ मिलकर दुकानदार गोलमाल कर रहा था। सोमवार को पुलिस ने बतैल में एक किराने की दुकान में दबिश दी। यहां पुलिस को सरकारी चावल की 21 बोरियां मिलीं। पुलिस ने अमरनाथ निवासी बतैलए भांबला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरोप है कि दुकानदार ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सेल्समैन के साथ मिलकर सरकारी राशन का गोलमाल किया है।
मिल में पहुंच गया सरकारी राशन का ट्रक
बीते रविवार को एफसीआई के राशन का ट्रक गोदाम में जाने की बजाय एक मिल में पहुंच गया थ्?ा। इस पर खासा विवाद हो गया। ट्रक सोसायटी की शिकायत पर तलाशी के दौरान श्यामा मिल के गोदाम में भारी मात्रा में सरकारी चावल की बोरियां मिलीं हैं। पुलिस थाना सरकाघाट में ट्रक सोसायटी भांबला ने मामला दर्ज करवाया था कि विभाग और निजी गोदाम मालिकों की सांठ गांठ से सरकार को भारी चूना लगाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अनुमान है कि यहां पर 400 के करीब बोरियां रखी गई हैंए जो सरकारी चावलों से भरी हुई हैं। निरीक्षक सतीश कुमार प्रभारी पुलिस थाना सरकाघाट मामले की जांच कर रहे हैं।
गोदामों का निरीक्षण जारी=डीएसपी
पुलिस ने बतैल में एक दुकान से सरकारी चावल की 21 बोरियां बरामद की हैं। आरोपी दुकानदार के पांच गोदामों को सील कर दिया है। जांच की जा रही है।
-चंद्रपाल, डीएसपी सरकाघाट