{"_id":"5b2fa5484f1c1bf86e8b999e","slug":"171529849160-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने दिखाई हिम्मत, खुद किया पिता का अंतिम संस्कार और कपाल क्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी ने दिखाई हिम्मत, खुद किया पिता का अंतिम संस्कार और कपाल क्रिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में टुटू के साथ लगते मज्याठ वार्ड में रविवार को बेटी ने पिता का दाह संस्कार किया। इकलौती बेटी ने अंतिम संस्कार से जुड़ी सारी क्रियाएं पूरी कर मुखाग्नि दी। स्थानीय लोगों के अनुसार संकटमोचन के पास दुकान चलाने वाले अनिल शर्मा अपनी पत्नी और इकलौती बेटी आरती के साथ मज्याठ में रहते थे।
विज्ञापन
शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने से उनका निधन हो गया। दुख की इस घड़ी में भी बेटी ने हिम्मत दिखाई और सभी रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी। रविवार को भारी संख्या में स्थानीय कारोबारी और लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
वहीं, बेटी भी अंतिम यात्रा में शामिल होकर शमशान घाट तक पहुंचीं। यहां पिता के शव को मुखाग्नि दी और कपाल क्रिया में भी हिस्सा लिया। वार्ड पार्षद दिवाकर देव शर्मा ने कहा कि अनिल शर्मा मिलनसार इंसान थे। बेटी को हमेशा बेटे का दर्जा दिया। कहा कि वार्ड के लोग बेटी के साथ दुख की घड़ी में खड़े हैं।
विज्ञापन