फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पोस्टमार्टम के बाद ही होगा मौत का खुलासा

पोस्टमार्टम के बाद ही होगा मौत का खुलासा

Wed, 04 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद ही होगा मौत का खुलासा
मौत से पहले युवती को कार में घुमाता रहा युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भखलेटी-मशोबरा सड़क पर मिले युवती के संदिग्ध शव मामले में आरोपी बार-बार अपने बयान बदल रहा है।
युवती की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है लेकिन आरोपी कत्ल की बात से फिलहाल इंकार कर रहा है। वह कार में लड़की को शिमला ले गया था। जब वह वापस लौट रहा था तो रास्ते में लड़की ने दम तोड़ दिया। इससे वह डर गया और उसने लड़की का शव ठिकाने लगा दिया। पुलिस के यह पूछने पर कि युवती की मौत कैसे हुई, ऐसा क्या हो गया कि उसने दम तोड़ दिया इसके जवाब में आरोपी बार-बार अपने बयान बदल रहा है। शुरुआती जांच में दुराचार की आशंका से पुलिस इंकार कर रही है। आरोपी युवती के साथ अकेला ही था। यह वह बार-बार बोल रहा है। आरोपी कह रहा था कि युवती ने मौत से पहले कुछ खाया था। उसकी बातों में कितना दम है इसकी छानबीन ठियोग पुलिस कर रही है। पुलिस जांच का अगला कदम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल, इस मामले में हत्या की नीयत से किया गया अपहरण के तहत ही मुकदमा थाने में दर्ज किया गया है। शिमला में आरोपी युवती के साथ कहां-कहां रहा और किस-किस से मिला इस दिशा में भी पुलिस काम कर रही है। अब युवती की मौत की वजह क्या है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही होगा। युवती के शरीर पर कई जगह खरोंच के निशान हैं लेकिन यह निशान कैसे लगे हैं इस पर स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं है। बुधवार को आईजीएमसी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर लिया गया है लेकिन अस्पताल प्रबंधन भी साफ तौर पर कुछ कहने से बच रहा है। पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी बार-बार अपने बयान बदल रहा है लेकिन पुलिस पूछताछ में उसने इतना जरूर कबूल किया कि वह युवती को लेकर शिमला गया था। वह अकेला ही था। उसके साथ दूसरा कोई भी व्यक्ति नहीं था। शिमला से वापस लौटने पर युवती की मौत हो गई। मौत कैसे हुई, इस पर रहस्य बरकरार है।

क्या कहते हैं एसपी
एसपी शिमला ओमापति जम्वाल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह पता चल पाएगी। आरोपी लड़की को लेकर कार में शिमला लेकर आया था। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed