फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों की परिक्रमा में बीता अफसरों का दिन

मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों की परिक्रमा में बीता अफसरों का दिन

Thu, 28 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों की परिक्रमा में बीता अफसरों का दिन
शिमला। राज्य सचिवालय में वीरवार को दिन भर उत्सव जैसा माहौल रहा। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की तान पर सचिवालय गेट पर भाजपा समर्थक झूमते रहे। भीतर मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों को बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा समर्थक जहां पांच साल बाद मिली सत्ता की खुशियां मनाते दिखे, वहीं नई सरकार से अपने मधुर संबंध बनाए रखने के लिए अफसर और कर्मचारी मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों की परिक्रमा में जुटे रहे। कुछ अफसरों ने तो भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को अपनी ढाल बनाकर नई सरकार के दरबार में हाजिरी भरी।
विज्ञापन

वीरवार सुबह 09:30 बजे से ही सचिवालय में लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। करीब 10:00 बजे मंत्री रामलाल मारकंडा, अनिल शर्मा, वीरेंद्र कंवर और सुरेश भारद्वाज सचिवालय पहुंचे। मुख्यमंत्री करीब 11:15 बजे सचिवालय पहुंचे। इसी दौरान मंत्री किशन कपूर, महेंद्र ठाकुर, गोविंद ठाकुर, सरवीण चौधरी और विक्रम ठाकुर भी सचिवालय पहुंचे। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सचिवालय पहुंचते ही माहौल में एकाएक गर्माहट आ गई। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से शिमला पहुंचे भाजपा समर्थक मुख्यमंत्री सहित अपने-अपने क्षेत्र के मंत्रियों के कमरों में बधाइयां देने पहुंच गए। सभी समर्थकों को मंत्रियों ने मिठाई भी खिलाई। करीब 11:30 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में चले गए। 01:00 बजे तक सचिवालय की पार्किंग में स्वागत समारोह चला। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हॉलीलॉज में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिलने उनके घर गए। दोपहर 02:15 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सचिवालय लौटे। मुख्यमंत्री के सचिवालय पहुंचते ही गेट पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। देर शाम तक मुख्यमंत्री को बधाइयां देने का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

---
मंत्रियों के कमरों का नंबर और रास्ता पूछते रहे समर्थक
अधिकांश भाजपा समर्थक सचिवालय गेट पर पुलिस कर्मियों से मंत्रियों के कमरों के नंबर और वहां जाने का रास्ता पूछते दिखे। सचिवालय के मुख्य द्वार पर मंत्रियों के कमरों की लिखित में सूचना न होने से सुरक्षा कर्मियों ने समर्थकों की सहूलियत के लिए एक कागज पर मंत्रियों के कमरों के नंबर लिखे थे। इस कागज को देखकर सुरक्षा कर्मी समर्थकों को रास्ता दिखाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ट्रैफिक सुचारु रखने में पुलिस के छूटे पसीने
सचिवालय के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुटने के चलते छोटा शिमला में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। वाहनों को सुचारु तौर पर चलाने के लिए पुलिस को खूब पसीना बहाना पड़ा। सचिवालय में जुटी समर्थकों की भारी भीड़ के चलते एक ओर निगम विहार तो दूसरी ओर हिमफेड पेट्रोल पंप तक वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
---
बेरोकटोक आने-जाने दिए लोग
सचिवालय में प्रवेश करने के लिए आम तौर पर पास बनाने पड़ते हैं लेकिन वीरवार को लोगों को बेरोकटोक आने-जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed