फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   17 year old teen commits suicide by making noose of belt in Sirmaur himachal

सिरमौर: 17 साल के किशोर ने बेल्ट का फंदा लगाकर की आत्महत्या

Mon, 14 Jun 2021 07:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Jun 2021 07:27 PM IST
सार

पुलिस को किशोर के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जानकारी मिली है कि किशोर कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था।

विज्ञापन
17 year old teen commits suicide by making  noose of belt in Sirmaur himachal
फंदा लगाकर जान दी(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन शहर के अमरपुर मोहल्ला में 17 साल के किशोर ने बेल्ट का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना सोमवार सुबह की है। सदर पुलिस को सूचना मिली कि अमरपुर मोहल्ला के शिवपुरी रोड पर ट्रांसफार्मर के नजदीक एक लड़का बेल्ट के फंदे से लटका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त प्रथम उर्फ पीयूष पुत्र नाथू सिंह के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस को किशोर के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जानकारी मिली है कि किशोर कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस अधीक्षक सिरमौर डॉ. केसी शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed