{"_id":"67c7128b0731ce683603b185","slug":"163-doctors-will-return-to-duty-at-igmc-chamiyana-shimla-news-c-19-sml1001-496119-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी, चमियाना में ड्यूटी पर लौटेंगे के 163 डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी, चमियाना में ड्यूटी पर लौटेंगे के 163 डॉक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैकड़ों मरीजों को मिलेगी राहत, छह मार्च को खत्म होंगे डॉक्टरों के शीतकालीन अवकाश
ओपीडी और वार्डों में सात मार्च को संभालेंगे कार्यभार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) और अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी चमियाना के 163 डॉक्टर शुक्रवार (7 मार्च) से ड्यूटी पर लौट आएंगे।
डॉक्टरों के दूसरे हॉफ के शीतकालीन अवकाश 6 मार्च को खत्म हो रहे हैं। ऐसे में सभी डॉक्टरों के लौटने के बाद ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर और वार्डों में उपचाराधीन मरीजों को लाभ मिलेगा। आईजीएमसी और चमियाना अस्पताल में दिसंबर से लेकर मार्च तक दो सत्रों में 39 विभागों के करीब 333 डॉक्टर अवकाश पर थे। हालांकि सर्दियां होने के कारण मरीज कम संख्या में ही अस्पताल आए लेकिन आधे डॉक्टरों के होने के कारण कई बार मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। ऐसे में अब सौ फीसदी डॉक्टरों के अवकाश पर लौटने के बाद मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
दोनों अस्पतालों में करीब 3000 ओपीडी होती है। ऐसे में डॉक्टरों के न होने के कारण उपचार को लेकर जो देरी होती थी वह भी काफी हद तक कम हो जाएगी। कुछ ऐसे मरीज भी हैं जिनका उपचार छुट्टी पर गए डॉक्टर कर रहे थे, अब उनके लौटने पर ही उनका दोबारा उपचार शुरू हो पाएगा। दोनों अस्पतालों में करीब 333 चिकित्सक तैनात हैैं। साल में दो बार चिकित्सकों को अवकाश पर भेजा जाता है।