{"_id":"5b3676f74f1c1bf26e8baac2","slug":"161530296055-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युग मामले पर अदालत अब 13 को देगी फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युग मामले पर अदालत अब 13 को देगी फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
वर्ष 2014 में राजधानी शिमला में हुए चार वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या मामले पर शुक्रवार को फैसला टल गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत में चल रही इस मामले की सुनवाई के बाद वीरवार को अदालत का फैसला आना था, लेकिन अदालत ने अब फैसले के लिए 13 जुलाई 2018 का दिन तय किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को अपहरण और हत्या मामले के तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। सुबह करीब दस बजे तीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट परिसर में लाकर अदालत में पेश किया गया। इसी तरह से सुबह करीब ग्यारह बजे तीनों आरोपियों को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच कंडा जेल के भेज दिया गया।
विज्ञापन