{"_id":"5b2a899a4f1c1bb16e8b8e06","slug":"161529514394-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक स्पॉट सुधारे पीडब्ल्यूडी महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक स्पॉट सुधारे पीडब्ल्यूडी महकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास समिति टुटू ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर सड़कों के ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने के प्रति लापरवाह रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। समिति अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता का कहना है कि ब्लैक स्पॉट हर साल सैकड़ों जानें ले रहे हैं।
विज्ञापन
विभाग मात्र सरकार को प्रस्ताव भेज कर अपना कर्तव्य निभा रहा है। शोघी उपमंडल के तहत टुटू-तारादेवी मार्ग की भी विभाग ने कई वर्षों से सुध नहीं ली।
जतोग उपमंडल के अंतर्गत एयरपोर्ट रोड पर तारादेवी क्रॉसिंग से टुटू चौक के बीच पांच खतरनाक ब्लैक स्पॉट हैं, जहां कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
विकास समिति टुटू ने प्रदेश सरकार से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द ब्लैक स्पॉट सुधारने के निर्देश जारी करने की मांग की है।