फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   उखली में ग्रीनहाउस के स्टोर में लगी आग, 10 लाख का नुकसान

उखली में ग्रीनहाउस के स्टोर में लगी आग, 10 लाख का नुकसान

Mon, 10 Jun 2019 12:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हमीरपुर। गर्मियों के मौसम में जिले में अग्निकांड की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ रही हैं। इससे लोगों का लाखों का नुकसान हो रहा है। ग्राम पंचायत उखली के गांव उखली में एक परिवार के ग्रीन हाउस के स्टोर में शार्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। इससे स्टोर में रखा हस्तचालित ट्रैक्टर, बिजली मीटर, पैनल, तिरपाल, ड्रिल मशीन, वर्करों के कपड़े और नकदी जल गई। आग से मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि, दमकल विभाग की टीम ने ग्रीन हाउस और साथ लगते बिजली का ट्रांसफार्मर आग की भेंट चढ़ने से बचा लिया और अधिक नुकसान होने से बचाया। शिव कुमार गांव खली के ग्रीन हाउस के स्टोर में शार्ट सर्किट से बीते शनिवार दोपहर दो बजे आग लगी थी। आग की लपटें उठता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया।


इसके बाद फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। आधे घंटे में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन, तब तक स्टोर में रखा सारा सामान जल चुका था। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिला अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। इस अग्निकांड में पीड़ित को दस लाख का नुकसान हुआ है। उधर, जिला मुख्यालय के साथ लगते कृष्णानगर और सलासी के जंगल में भी रविवार दोपहर आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और सलासी में गैस एजेंसी और कृष्णानगर में रिहायशी मकानों को आग की चपेट में आने से बचाया। जिला अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि दोनों जगह आग पर काबू पा लिया गया है। वन संपदा और ग्रीन हाउस के स्टोर को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed