{"_id":"59c544be4f1c1b37688b5ff6","slug":"161506100414-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से मौत
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
आईजीएमसी में शुक्रवार को स्क्रब टायफस की चपेट में आए एक और व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति कोटखाई का रहने वाला था। पीड़ित को 19 सितंबर को अस्पताल में गंभीर अवस्था में लाया गया था। डॉक्टरों ने मरीज की हालत देखने के बाद तुरंत आईसीयू में दाखिल किया। शुक्रवार सुबह स्क्रब टायफस से पीड़ित व्यक्ति की मौत हो गई। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने स्क्रब टायफस एक और मौत होने की पुष्टि की है।
आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से लगातार मरीजों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। अस्पताल में अब तक स्क्रब टायफस से मरने वालों की संख्या सोलह पहुंच गई है। 19 सितंबर को कोटखाई के रहने वाले देवराज (48) को अस्पताल में लाया गया था। पीड़ित की हालत काफी नाजुक थी। अस्पताल में तीन दिन भर्ती रहने के बाद 23 सितंबर को देवराज की मौत हो गई। इसके अलावा अस्पताल में स्क्रब टायफस से पॉजिटिव मरीजों की संख्या इस सीजन में 360 के करीब पहुंच गई है।
000