{"_id":"595684074f1c1b69048b48d3","slug":"161498842119-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया की चपेट में कराड़ पंचायत के दो दर्जन लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया की चपेट में कराड़ पंचायत के दो दर्जन लोग
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की दुर्गम पंचायत कराड़ के आधा दर्जन गांव के करीब दो दर्जन लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। यहां के लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने के बाद आनी अस्पताल से मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। उसके बाद करीब 21 लोगों को आनी अस्पताल में दाखिल किया गया। इसमें से कुछ मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हालांकि अब सभी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इस क्षेत्र में एक ही पेयजल योजना खनैरानाला से पानी की सप्लाई होती है। लोगों का आरोप है कि पानी ठीक न होने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उल्टी-दस्त के बाद एक बच्ची की मौत हो गई।
कराड़ पंचायत के कोठी, बनास, नाली, डीडी, सलाउल, रकागी गांव के सतपाल शास्त्री, मीना कुमारी, हैपी ठाकुर, उगमराम, रूपलाल, शीला देवी आदि सभी लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से उक्त गांव के लोग उल्टी दस्त की चपेट में आ गए हैं। कोठी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा पलु देवी की मौत भी हो गई, लेकिन ये मौत किन कारणों से हुई पता नहीं चल पाया है। लड़की को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की उल्टी दस्त की चपेट में आ गई थी। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि उनके जल स्रोत खनैरानाला की जांच की जाए।
इस बारे में बीएमओ आनी डॉ. रणजीत ठाकुर का कहना है कि कराड़ पंचायत के विभिन्न गांव से अस्पताल में 21 मरीज डायरिया से संबंधित लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम कराड़ पंचायत भेजी गई है जहां लोगों को दवाइयां बांटी गई है। लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है। वहीं आईपीएच विभाग के एसडीओ बीएस ठाकुर का कहना है कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और पानी का सैंपल भी लिया जो सही पाया गया।