फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   16 year old student dies due to drowning in mandi himachal

खड्ड में डूबने से 16 वर्षीय छात्र की मौत, इस वजह से हुआ हादसा

Wed, 08 May 2019 06:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिवालसर(मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिवालसर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 May 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
16 year old student dies due to drowning in mandi himachal
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के मंडी जिले में सिध्यानी पंचायत के भावत गांव में 12वीं कक्षा के छात्र की खड्ड में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पीयूष (16) पुत्र नेकराम के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार पीयूष छोटे भाई और दो चचेरे भाइयों के साथ गमोलती खड्ड (गज्जू) में  नहाने चला गया। नहाते समय पीयूष गहरे पानी तक पहुंच गया। 

विज्ञापन

बचाव के लिए जोर-जोर से चिल्लाया

उसे तैरना नहीं आता था, ऐसे में वह डूबने लगा। बचाव के लिए जोर जोर से चिल्लाया। लेकिन किनारों पर नहा रहे अन्य भाइयों को भी तैरना नहीं आता था और कोई भी उसे नहीं बचा पाए। सभी ने मिलकर जोर-जोर से चिल्लाकर लोगों को बुलाया।

इस दौरान कई ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए, लेकिन कोई उसे नहीं बचा पाया। इस दौरान समीप डहणू में चल रहे दंगल से कुछ पहलवान जोकि गोताखोर भी हैं, खड्ड में उतरे और पीयूष को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। रिवालसर चौकी प्रभारी कृष्ण पाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed