फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   16 students from Himachal will participate in the National Children's Science Conference NCSC

NCSC: राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे हिमाचल के 16 विद्यार्थी

Tue, 10 Dec 2024 11:17 AM IST
Krishan Singh बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Dec 2024 11:17 AM IST
सार

राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद और भारत सरकार द्वारा आयोजित इस सम्मेलन के लिए हिमाचल प्रदेश से 16 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

विज्ञापन
16 students from Himachal will participate in the National Children's Science Conference NCSC
राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन - फोटो : संवाद

विस्तार

 मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित रविंद्रा भवन में 3 से 6 जनवरी 2025 तक 31वां राष्ट्र स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन होगा। राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद और भारत सरकार की ओर से आयोजित इस सम्मेलन के लिए हिमाचल प्रदेश से 16 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों का चयन वर्ष 2023 में एनआईटी हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के दौरान किया गया था। राष्ट्रीय सम्मेलन में वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पर आधारित फाइलों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस सम्मेलन में हमीरपुर के जिला विज्ञान पर्यवेक्षक को प्रदेश का प्रतिनिधित्व और विद्यार्थियों का अनुरक्षण करने के लिए नियुक्त किया गया है। चयनित विद्यार्थी एक साथ सम्मेलन के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन

राज्य स्तरीय सम्मेलन में विद्यार्थियों ने पत्तों से बनी पतलों की उपयोगिता, बाढ़ और भूस्खलन, पौष्टिक आहार, लाभकारी जंगली फलों के पौधों का अस्तित्व, बिच्छू बूटी के स्वास्थ्य लाभ और अन्य विषयों पर फाइलें प्रस्तुत की थीं। इन्हीं प्रस्तुतियों के आधार पर प्रतिभागियों का चयन हुआ है। विज्ञान पर्यवेक्षक हमीरपुर ने कहा कि 31वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन-2023 तीन से छह जनवरी 2025 तक मध्यप्रदेश के भोपाल स्थिति रविंद्रा भवन में होगा। इस सम्मेलन में प्रदेशभर से 16 विद्यार्थी भाग लेंगे। स्कूलों को विद्यार्थियों के चयन की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से कितने विद्यार्थी होंगे शामिल
शिमला दो
हमीरपुर एक
चंबा तीन
कांगड़ा दो
सिरमौर दो
बिलासपुर दो
ऊना दो
मंडी एक
कुल्लू एक
कुल 16

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed