फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   157 Doctorof IGMC going in leave from 30 January

आईजीएमसी के 157 चिकित्सक 30 जनवरी से जाएंगे अवकाश पर

Thu, 27 Jan 2022 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
157 Doctorof IGMC going in leave  from 30 January
कोरोनकाल में आठ मार्च तक रहेंगे छुट्टी पर, स्थिति बिगड़ने पर बुलाए जा सकते हैं वापस
विज्ञापन

प्रथम चरण में छुट्टी पर डॉक्टर आज लौटेंगे ड्यूटी पर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) और अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी शिमला के 34 विभागों के 157 फैकल्टी और रेजिडेंट डॉक्टर 30 जनवरी से अवकाश पर जा रहे हैं। हर साल सर्दियों में चिकित्सकों को यह छुट्टियां दी जाती हैं। इसमें दो चरणों में चिकित्सकों को छुट्टियों पर भेजा जाता है। पहले चरण में अवकाश पर गए 181 चिकित्सक 28 जनवरी को ड्यूटी पर लौट आएंगे।
अब कोरोनाकाल में 30 जनवरी से अवकाश पर जा रहे चिकित्सक आठ मार्च को ड्यूटी पर लौटेंगे। इसमें आईजीएमसी के 23 विभागों के 135 और सुपर स्पेशियलिटी के ग्यारह विभागों के 22 डॉक्टर शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कोरोना से अगर स्थिति बिगड़ी तो चिकित्सकों को अवकाश से वापस भी बुलाया जा सकता है। हर रोज सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आईजीएमसी आते हैं, ऐसे में लोगों को एक माह तक और डॉक्टरों की कमी झेलनी होगी। कुछ डॉक्टर कोरोना से संक्रमित भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

किस विभाग का कौन
डॉक्टर रहेगा छुट्टी पर
मेडिसिन विभाग के डॉ. दलीप गुप्ता, डॉ. जितेंद्र मोक्टा, डॉ. प्रमोद कुमार जरेट, डॉ. संजय. महाजन, डॉ. विमल भारती, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. संजय राठौर, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. सतीश चौधरी और डॉ. अतुल शर्मा अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालरोग विभाग के डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. प्रवीण भारद्वाज, डॉ. मंगला सूद, डॉ. बीआर ठाकुर, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. जिया लाल, डॉ. अंबिका सूद, अंबुज शांडिल, डॉ. सुभाष चंद्र और डॉ. कनिका चौहान अवकाश पर रहेंगी।
ऑर्थो विभाग के डॉ. मुकुंद लाल, डॉ. डीआर चंदेल, डॉ. राजेश सूद, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. सिद्धार्थ सूद, डॉ. सचिन कंवर और डॉ. अमित शर्मा अवकाश पर रहेंगे। नेत्ररोग विभाग से डॉ. विनोद कश्यप और डॉ. प्रवीण पंवर छुट्टी पर रहेंगे।
केएनएच में यह रहेंगे छुट्टी पर
कमला नेहरू अस्पताल के ओबीजी विभाग के डॉ. कुशला पठानिया, डॉ. रमा ठाकुर, डॉ. रीता मित्तल, डॉ. मीनाक्षी कंदोरिया, डॉ. निशी सूद, डॉ. योगिता डोगरा, डॉ. पूजा कुमारी, डॉ. ललित नेगी, डॉ. हिमांगी और डॉ. नेहा सिंह छुट्टी पर रहेंगे।
रेडियोथैरेपी विभाग के डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. विकास फोतेदार, डॉ. पूर्णिमा ठाकुर, डॉ. दीपक तुली, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. राजीव, डॉ. शिल्पा कौशल छुट्टी पर रहेंगे। इसके अलावा रेडियोलॉजी विभाग से डॉ. अनुपम जोबटा, डॉ. विजय ठाकुर, डॉ. सुषमा मखैक, डॉ. शिखा सूद, डॉ. श्रुति ठाकुर, डॉ. अजय आहलुवालिया, डॉ. अरनव शांडिल अवकाश पर जा रहे हैं।
पल्मोनरी मेडिसिन से डॉ. आरएस नेगी, डॉ. सुनील शर्मा, साइकेट्री विभाग से डॉ. निधि शर्मा, डॉ. सुमन लता, कुशल वर्मा, चर्म रोग विभाग से डॉ. रेनु रतन, डॉ. संध्या कुमारी, डॉ. मीना चौहान, डॉ. अदिति शर्मा, डॉ. शिखा शर्मा, ईएनटी विभाग से डॉ. रमेश आजाद, डॉ. भूषण लाल, डॉ. पायल गुप्ता, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. ईशान चौहान, डॉ. मनीषा महाजन और ब्लड बैंक की डॉ. शिवानी सूद अवकाश पर रहेंगी।
सर्जरी विभाग : डॉ. आरएस जोबटा, डॉ. यूके चंदेल, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. ध्रुव शर्मा, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. बलवंत नेगी, डॉ. विपन कुमार, डॉ. नमित राठौर, डॉ. विजय वर्मा, डॉ. अमर चंद, डॉ. विपुल परमार, डॉ. पंकज चंदेल छुट्टी पर रहेंगे। यूरोलॉजी विभाग के डॉ. गिरीश कुमार शर्मा, डॉ. मंजीत कुमार और डॉ. कीर्ति राना अवकाश पर रहेंगे।

कार्डियोलॉजी से यह रहेंगे अवकाश पर
सुपर स्पेशिलिटी कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. पीसी नेगी, डॉ. राजीव मरवाह, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. दलीप कुमार, कॉर्डियक एनेस्थीसिया से डॉ. यशवंत वर्मा, डॉ. सोनम नेगी, सीटीवीएस विभाग के डॉ. सुधीर मेहता, डॉ. कविता, डॉ. सीमा पंवर, डॉ. सुरेंद्र, गेस्ट्राएंट्रोलॉजी विभाग से डॉ. ब्रिज शर्मा, डॉ. राजेश शर्मा, न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉ. ज्ञान चंद, नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉ. आशीष कुमार, डॉ. राम सिंह, डॉ. धीरज शर्मा, प्लास्टिक सर्जरी विभाग के नितिन कश्यप, डॉ. राजेश कुमार और डॉ. सुप्रिया अवकाश पर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed