{"_id":"5d2379fb8ebc3e6d046f6c5e","slug":"15626060481-shimla-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरम्मत के बाद भी शहर में हर रोज गुल हो रही बत्ती
सोमवार को सुबह सात बजे चली गई लाइट, साढ़े दस बजे आई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में लग रहे अघोषित बिजली कटों की मार लोगों पर पड़ रही है। बार-बार कट लग रहे हैं। सोमवार सुबह सात बजे से साढ़े दस बजे तक बिजली गुल रही। इधर, बिजली बोर्ड का कहना है कि एचटी पैनल में तकनीकी खराबी के चलते बिजली कट लगाया गया था। मरम्मत में काफी समय लग गया। तीन घंटे बिजली बंद रखनी पड़ी। शहर में इन दिनों बिजली के तारों की मरम्मत की जा रही है। शहर के मुख्य स्थानों में मरम्मत सबसे पहले की गई थी। बावजूद शहर के लोगों को अघोषित बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। जाखू में भी आए दिन बिजली के कट लगाए जा रहे हैं। विभाग का तर्क है कि जाखू में बंदरों के कूदने से बार-बार बिजली जा रही है।
---
जाखू में ताराें और ट्रांसफार्मर की हुई थी मरम्मत
हाल ही में जाखू और आसपास के क्षेत्राें में तारों और ट्रांसफार्मर की मरम्मत की गई थी और बोर्ड ने दावा किया था कि अब अघोषित बिजली कट की समस्या नहीं रहेगी। यहां भी सोमवार सुबह 7 बजे से दोपहर 11 बजे तक बिजली कट लगते रहे।
---
एचटी पैनल में तकनीकी खराबी के चलते कट : चांदला
बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता राजेश चांदला ने कहा कि एचटी पैनल में तकनीकी खराबी आने के चलते शहर में अघोषित कट लगा था। इसे ठीक करने में समय लगने से करीब साढे़ दस बजे तक बिजली सेवा बहाल कर दी गई थी।