{"_id":"5d20d9e88ebc3e6cf57b207d","slug":"156243399811-shimla-news81","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक के कचरे से होगी शहर की सड़कों की टारिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक के कचरे से होगी शहर की सड़कों की टारिंग
Sun, 07 Jul 2019 01:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लोनिवि ने कवायद शुरू कर दी है। लोनिवि प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल सड़कों को पक्का करने में इस्तेमाल करेगा। हाल ही में शिमला के तारादेवी गंभर सड़क पर लोनिवि ने इसका ट्रायल भी कर लिया है। यह ट्रायल सफल रहा तो शहर की अन्य सड़कों पर भी प्लास्टिक के कचरे से टारिंग की जाएगी। लोनिवि ने पहले भी नवबहार के पास प्लास्टिक के कचरे से सड़क की टारिंग की थी। प्लास्टिक के कचरे से बनी सड़क ज्यादा चल रही है।
विज्ञापन
ट्रायल सफल रहा तो शहर की अन्य सड़कें भी प्लास्टिक के कचरे से तैयार की जाएगी। लोनिवि के मुताबिक हिमाचल के किसी भी क्षेत्र में प्लास्टिक नहीं मिल रहा है। हिमाचल प्लास्टिक फ्री हो गया है। लोनिवि प्लास्टिक के कचरे को एकत्र कर उसे बिटुमिन में मिलाकर सड़कों की में इस्तेमाल करेगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीके भारद्वाज ने कहा कि प्लास्टिक के कचरे से तारा देवी गंभर सड़क में टारिंग की है। ट्रायल सफल रहा तो शहर की अन्य सड़कों पर भी प्लास्टिक के कचरे से टारिंग की जाएगी।
विज्ञापन