फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कड़ी मेहनत का फल पाकर चहक उठे राजधानी के टॉपर

कड़ी मेहनत का फल पाकर चहक उठे राजधानी के टॉपर

Sun, 07 Jul 2019 01:08 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 07 Jul 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
कड़ी मेहनत का फल पाकर चहक उठे राजधानी के टॉपर
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में राजधानी शिमला के 40 स्कूलों के बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे मेधावियों ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत के हाथों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की मौजूदगी में सम्मान पाया। समारोह का आयोजन पीटर हॉफ होटल के सभागार में किया गया।

विज्ञापन


मेधावियों ने कहा कि इतने बड़े राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मान पाने का यह पल उन्हें जीवन भर याद रहेगा। यहां प्रदेशभर के प्रतिभावान मेधावियों के साथ सम्मानित होने पर उन्हें जीवन में और कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने तो नई ऊर्जा मिली है। मेधावियों और अभिभावकों ने अमर उजाला के हर साल मेधावियों को सम्मानित करने के इस कार्यक्रम की दिल खोलकर प्रशंसा की। अभिभावकों ने कहा कि बच्चों की मेहनत की बदौलत आज इतने बड़े आयोजन में आना नसीब हुआ है, यह दिन यादगार बन गया है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन


इन स्कूलों के टॉपरों को मिला सम्मान
शिमला। मेधावी छात्र सम्मान समारोह राजधानी शिमला के बोर्ड परीक्षाओं के 40 स्कूलों के टॉपरों को पुरस्कृत किया गया। इसमें गवर्मेंट ब्वॉयज स्कूल लालपानी के अरुण कुमार (12वीं), ऑकलैंड गर्ल्स स्कूल की प्रकृति (12वीं), आर्य समाज गर्ल्स स्कूल की स्मृति शर्मा (10वीं ), दयानंद पब्लिक स्कूल की ईशिता (10वीं), सावित्री पब्लिक स्कूल की मुस्कान (10वीं ), गर्वमेंट स्कूल खलीनी की मुस्कान (10वीं), केंद्रीय विद्यालय जतोग के लवप्रीत सिंह (12वीं), मोनाल पब्लिक स्कूल साहिल खाची (10वीं), डीएवी न्यू शिमला के समक्ष धोरटा (12वीं), बीएसएन चक्कर से रानी मेहता (10वीं), सेंट एडवर्ड के सौम्य ठाकुर (10वीं) और गर्वमेंट स्कूल टुटू के छात्र सुमित चौहान (12वीं) को समारोह में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सरकारी स्कूल बालुगंज की लता (12वीं), जेसीबी स्कूल न्यू शिमला भाविक (12वीं), फागली स्कूल के शुभम चौधरी (12वीं), एसवीएम हिम रश्मि विकासनगर के गगन कुमार (12वीं), एचपीयू मॉडल स्कूल के साहिल शर्मा (10वीं), शिमला प्रेजिडेंसी स्कूल के क्षितिज महाजन (10वीं ), गर्वमेंट गर्ल्स स्कूल पोर्टमोर की शिल्पा कुमारी (12वीं), गर्वमेंट स्कूल समरहिल की हेमलता (12वीं), एसडी स्कूल के लखन (12वीं), गर्वमेंट स्कूल संजौली के निखिल वर्मा (10वीं), डीएवी लक्कड़ बाजार की अक्षिता (10वीं), ईसीआई शेलेडे की प्राची पीयूनास (10वीं), सरकारी स्कूल छोटा शिमला की गीतिका चौहान (10वीं), केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स की आरुषि कटोच (12वीं) और लोरेट भराड़ी स्कूल के मृगांक भाटिया (12वीं) को सम्मानित किया गया।


इन्हें भी मिला सम्मान
चैप्सली स्कूल भराड़ी के अनमोल (12वीं), गर्वमेंट स्कूल घणाहट्टी निकिता (10वीं), लोरेट कान्वेंट ताराहाल की रिया शंकर शर्मा (12वीं), गवर्मेंट गर्ल्स स्कूल लक्कड़ बाजार की सोनिका वर्मा (10वीं), सरस्वती पैराडाइज संजौली के अमन दिप्टा (10वीं), क्रिसेंट स्कूल टुटू के नयन वर्मा (10वीं), ऑकलैंड हाउस के सार्थक चावला (10वीं), कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मेरी की भव्या ठाकुर (12वीं), सिटी पब्लिक स्कूल की मिशल राप्टा (10वीं), स्वर्ण पब्लिक स्कूल की खुशबू (10वीं), शिमला पब्लिक स्कूल के उज्जवलदीप भारद्वाज (10वीं), हिमालयन स्कूल कैथू की श्रेया डोगरा (10वीं), डीएवी टुटू स्कूल के छात्र हिमांशु ठाकुर (10वीं) और होली हेवन स्कूल के छात्र पीयूष वर्मा (10वीं) को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed