फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   डीडीयू अस्पताल के पास भूस्खलन, व्यावसायिक परिसर को खतरा

डीडीयू अस्पताल के पास भूस्खलन, व्यावसायिक परिसर को खतरा

Sun, 07 Jul 2019 01:06 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 07 Jul 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
डीडीयू अस्पताल के पास भूस्खलन, व्यावसायिक परिसर को खतरा
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला में राम बाजार वार्ड के तहत डीडीयू अस्पताल के पास निर्माणाधीन भवन के लिए की जा रही खुदाई के कारण शनिवार रात हुए भूस्खलन से एक व्यावसायिक परिसर को खतरा पैदा हो गया है। इस भवन में होटल नाग सन्स और एक लैब समेत कुछ दुकानें चल रही हैं। भूस्खलन की सूचना मिलते ही एडीएम प्रोटोकाल नरेश ठाकुर की अगुवाई में प्रशासनिक अमला घटना स्थल पहुंचा। रात 12 बजे तक होटल के कमरे खाली करवाए गए। प्रशासन ने व्यावसायिक परिसर में चल रही पारस लैब, एक स्टोर और चार दुकानों को भी खाली करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार के खिलाफ थाना सदर में एफआईआर दर्ज की गई है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।
भूस्खलन के कारण ओल्ड बस स्टैंड से रिपन अस्पताल जाने वाला रास्ता भी ढह गया है। आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इस रास्ते से होकर आवाजाही बंद कर दी है। रोजाना अस्पताल आने वाले मरीजों के अलावा हजारों लोग इस रास्ते से होकर गुजरते हैं। राम बाजार वार्ड से नगर निगम की पार्षद सुषमा कुठियाला ने भी शनिवार को घटना स्थल का दौरा कर राहत कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन


शुरू कर दिया है रिपेयर का काम : कमल
भारी बारिश के कारण ड्रेनेज सिस्टम बंद होने से शुक्रवार शाम पानी तेज बहाव के साथ बुटेल धर्मशाला के निर्माणाधीन ब्लॉक की ओर आ गया। इससे सीढ़ियां धंस गईं। सीढ़ियां दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। भवन को कोई खतरा नहीं है। नगर निगम की ओर से स्वीकृत प्लान के तहत ही भवन का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमल बुटेल, ट्रस्टी बुटेल ट्रस्ट शिमला

- क्या कहते हैं प्रभावित
होटल नाग सन्स के मालिक हिमांशु नाग और सुशांत नाग ने बताया कि होटल के साथ भवन में व्यावसायिक परिसर भी है। इसमें एक एक्स रे कम लैब, एक गोदाम और चार दुकानें हैं जो किराये पर दी गई हैं। बुटेल ट्रस्ट भवन के सामने नया ब्लॉक बनाने के लिए खुदाई कर रहा था। 90 डिग्री एंगल पर सीधी खड़ी 30 मीटर खुदाई कर दी है। बुनियाद की करीब 150 फीट लंबाई में कोई डंगा नहीं लगाया है। भूस्खलन के बाद 50 फुट पब्लिक पाथ ढह गया है। शुक्रवार रात प्रशासन ने होटल के कमरे खाली करवा दिए थे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने दुकानें खाली करने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल से आने जाने का रास्ता बंद है इसलिए लैब भी बंद है।

बरसात के दौरान न दी जाए खुदाई की अनुमति : चांदला
शनिवार रात रिपन अस्पताल के पास भूस्खलन हुआ जिससे ओल्ड बस स्टैंड की ओर जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। रात के समय ही होटल के कमरे खाली करवा दिए थे। ऐसे हादसे न हो इसके लिए बरसात के दौरान शहर में खुदाई की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

- नीरज चांदला, एसडीएम शिमला

रिपन जाने को अब लंबे रास्ते से गुजरना होगा
रिपन अस्पताल के पुराने भवन से ओल्ड बस स्टैंड जाने के लिए लोगों को अब या तो राम मंदिर से होकर जाना होगा या फिर अस्पताल के नए भवन से गुरुद्वारा लोकल बस स्टैंड से होते हुए ओल्ड बस स्टैंड पहुंचना होगा। रास्ता बंद होने से मरीजों को सबसे अधिक परेशानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed