{"_id":"5d20d9c38ebc3e6ca72d45ae","slug":"156243396117-shimla-news134","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर पर कब्जा करने की लड़ाई में काम पड़ा ठप, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तर पर कब्जा करने की लड़ाई में काम पड़ा ठप, जनता परेशान
Sun, 07 Jul 2019 01:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त कार्यालय परिसर में दफ्तर कब्जाने को लेकर मची मारामारी के बीच अब आम जनता पीसने लगी है। एक कमरे में दो विभागों के कर्मचारी बैठने से काम ठप हो गया है। शनिवार को कई लोग पानी के नए कनेक्शन लेने और पानी के बिल जमा करवाने नगर निगम की जलशाखा में पहुंचे। लेकिन शाखा का हाल देखकर हैरान रह गए।
विज्ञापन
यहां टैक्स और जलशाखा के इक्का दुक्का कर्मचारी बैठे थे। जलशाखा के ज्यादातर कर्मचारी गायब थे। यह कर्मचारी अपने नए दफ्तर को देखने यूएस क्लब पहुंच गए। इस दफ्तर में अभी निर्माणकार्य चल रहा है। इसे पूरा होने में 10 से 15 दिन और लग जाएंगे। कर्मचारियों ने कहा कि इतने दिन वह कहां रहेंगे। कैसे लोगों के काम करेंगे। नगर निगम ने उन्हें शिफ्टिंग के ऑर्डर तो जारी कर दिए लेकिन दफ्तर बनाया ही नहीं।
विज्ञापन
अब दफ्तर में टैक्स के कर्मचारियों ने डेरा डाल दिया है। ऐसे में उनका काम प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों के सीट पर न बैठने से बिल जमा नहीं हो पाए। पानी बिल जमा करवाने पहुंचे लोगों को रिज मैदान की दौड़ लगानी पड़ी। आने वाले दिनों में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
लोगों को नहीं होने देंगे असुविधा : महापौर
नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि दफ्तर तैयार होने के बाद ही जलशाखा के कर्मचारियों को शिफ्ट किया जाएगा। लोगों की भी सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।