{"_id":"5d13abbc8ebc3e3c6a51e88f","slug":"15615702182-shimla-news115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों के लिए टाइप टू क्वार्टर बनाकर देगा लोनिवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों के लिए टाइप टू क्वार्टर बनाकर देगा लोनिवि
Thu, 27 Jun 2019 11:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग सचिवालय के जेईडी कर्मचारियों को टाइप टू क्वार्टर बनाकर देगा। तीन करोड़ की लागत से यह इमारत मैहली में बनेगी। इसमें 18 फ्लैट बनेंगे। इमारत का कार्य जल्द शुरू होने वाला है। इमारत का कार्य एनजीटी के आदेशों के बाद शुरू होगा।
विज्ञापन
अभी तक सामान्य कर्मचारियों के लिए कोई फ्लैट नहीं बने हैं। इस वजह से कर्मचारियों को निजी कमरे किराये पर लेकर रहना पड़ता है। कर्मचारियों की मांग के बाद इस इमारत का निर्माण कार्य लोनिवि को सौंपा गया है।
विज्ञापन
इस इमारत का डिजाइन और अन्य औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं। ऐसे में एनजीटी की परमिशन होना बाकी रह गया है। लोनिवि के मुताबिक साल के अंत तक इस इमारत का कार्य शुरू किया जाएगा। भवन के बनने के बाद कर्मचारियों को यह क्वार्टर अलाट किए जाएंगे।
विज्ञापन
इमारत तीन मंजिला होगी तथा इसमें सामान्य छत लगाई जाएगी। इमारत में बनने वाले 18 फ्लैटों में हर फ्लैट में दो कमरे, एक रसोई, एक बाथरूम सहित शौचालय और ड्राइंग रूम की सुविधा रहेगी। हर कमरे के बाहर बालकोनी और गैलरी की सुविधा भी मिलेगी। भवन में तीन लैंटर होंगे और हर मंजिल में जाने के लिए सीढ़ियां बनेंगी।
साल के अंत तक शुरू होगा कार्य : भारद्वाज
लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीके भारद्वाज ने बताया कि मैहली में बनने वाली इस इमारत का कार्य साल के अंत तक शुरू किया जाएगा। इमारत की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। एनजीटी से परमिशन मिलते ही भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।