{"_id":"5d13abb98ebc3e3cbb3e810a","slug":"156157021415-shimla-news15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर का कूड़ा शुल्क और रिकॉर्ड न दिया तो नहीं मिलेगी तनख्वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर का कूड़ा शुल्क और रिकॉर्ड न दिया तो नहीं मिलेगी तनख्वाह
Thu, 27 Jun 2019 11:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त पंकज राय
- फोटो : फाइल फोटो
शहर में कूड़ा शुल्क की रिकवरी बढ़ाने और गारबेज कलेक्शन योजना से जुड़े उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड देने को लेकर नगर निगम ने सुपरवाइजरों को सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। बुधवार को नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने सभी 34 वार्डों के सुपरवाइजरों और सहायक सुपरवाइजरों की बैठक ली। पूछा कि उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड तैयार किया है या नहीं। कई सुपरवाइजरों ने कहा कि उन्होंने 80 फीसदी रिकॉर्ड तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
इस पर आयुक्त ने निर्देश दिए कि यदि छह जुलाई तक सारा रिकॉर्ड न दिया तो सुपरवाइजरों की वेतन बढ़ोतरी तो दूर, उनकी तनख्वाह तक रोक दी जाएगी। काम न करने वालों को डिमोट भी किया जा सकता है। सुपरवाइजरों को रिकवरी बढ़ाने को भी कहा है। रिकॉर्ड न होने से नगर निगम कूड़ा शुल्क की सही वसूली भी नहीं कर पा रहा। निगम का अनुमान है कि यदि सभी घरों से शुल्क वसूली हो जाए तो हर महीने 50 लाख तक की आय होगी। लेकिन वर्तमान आय 35 से 40 लाख के बीच हो रही है। इस मौके पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन