फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   रिज मैदान पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किए योग आसन

रिज मैदान पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किए योग आसन

Fri, 21 Jun 2019 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 21 Jun 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
रिज मैदान पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किए योग आसन
- फोटो : अमर उजाला

विश्व योग दिवस पर राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने लोगों तथा बच्चों के साथ योग आसन किए। इसका आयोजन हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद विभाग ने करवाया।

विज्ञापन


शहर के लोगों, स्कूल, कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के साथ सुबह सात से आठ बजे तक योग सत्र में सीएम ने शिरकत कर योग क्रियाएं की। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सभी को बधाई दी और जीवन में निरोग रहने के लिए योग को रोज करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग एक आध्यात्मिक, आत्मिक और शारीरिक अभ्यास है। मुख्यमंत्री ने अपने नीदरलैंड प्रवास के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि राजधानी में स्थित डैम स्क्वायर रॉयल पैलेस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला। हजारों लोगों के साथ डच सशस्त्र सेना के प्रतिनिधियों ने भी इसमें भाग लिया।
विज्ञापन


मूक बधिर स्कूल में भी किया योगा
ढली स्थित मूक बधिर विद्यालय ढली के विशेष बच्चों के साथ शहर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सुबह के इस सत्र में योग अभ्यास किया। इसमें छोटी गुरु मां, महापौर कुसुम सदरेट, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, भाषा एवं कला विभाग की सचिव डॉ. पूर्णिमा चौहान, वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी भी इस सत्र में शामिल हुए। एसजेवीएन लिमिटेड ने इस आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवी जाखू में प्रधानाचार्य ने बताया योग का महत्व
शिमला। केंद्रीय विद्यालय जाखू के खेल मैदान में सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य मोहित गुप्ता और शिक्षकों ने करीब डेढ़ घंटे तक योग अभ्यास किया। इसमें छात्रछात्राओं में भारी उत्साह नजर आया। डिग्री कॉलेज धामी (सोलह मील) में मनाए योग दिवस में शिक्षक सतीश भारद्वाज की देखरेख में योग सत्र हुआ। संजौली स्कूल में भी एनएसएस इकाई ने योग सत्र आयोजित किया। छोटा शिमला स्कूल में प्रधानाचार्य मीरा शर्मा की अध्यक्षता में योग सत्र हुआ। इसमें शिक्षक जगदीश तांटा और आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों डॉ. सचिन धीमान ने योग के लाभ बताए। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान में प्राचार्य डॉ. पवन कुमार सलारिया की अध्यक्षता में योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर शिक्षक राजकुमार, जय प्रकाश और वीरेंद्र शर्मा ने योग क्रियाएं कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed