{"_id":"5d0d0dd78ebc3e6e7d595c62","slug":"156113658313-shimla-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में जुटेंगे साहित्यकार, लेखक, राजनीतिज्ञ और कई बॉलीवुड हस्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में जुटेंगे साहित्यकार, लेखक, राजनीतिज्ञ और कई बॉलीवुड हस्तियां
Fri, 21 Jun 2019 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग और विभोर संस्था की ओर से ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में रविवार से अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के नामी साहित्यकार, लेखक, राजनीतिज्ञ और बॉलीवुड हस्तियां शिरकत करेंगी। भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग की सचिव पूर्णिमा चौहान ने बताया कि फेस्टिवल का आगाज पहाड़ी नाटी से किया जाएगा। इसका मकसद लोगों को हिमाचल की समृद्ध संस्कृति से रूबरू करवाना है।
विज्ञापन
फेस्टिवल की थीम ‘दा वर्ल्ड ऑफ ड्रीम्स एंड इमेजिनेशन’ रखी है। फेस्टिवल के दौरान हिमाचल की पहाड़ी संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्सव में पुलवामा से पहले कश्मीर में क्या था और पुलवामा के बाद स्थिति में क्या बदलाव हुआ इस पर शार्ट फिल्म दिखाई जाएगी। फेस्टिवल में इस बार मुख्य आकर्षण बॉलीवुड के स्टार निर्माता और निर्देशक आनंद एल राय, एक्टर संजय खान, एक्ट्रेस पल्लवी जोशी, फिल्म स्क्रिप्ट राइटर पंकज दुबे, गीतकार इरशाद कामिल, कवियत्री चित्रा जोशी, लेखिका भावना अरोड़ा, सूची सिंह कालरा, रश्मि जोशी, राजनीतिज्ञ शहनाज पूनावाला, तहसीन पूनावाला और बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नेहा जोशी आएंगी।
विज्ञापन
यह लोगों को फिल्म जगत और अन्य विषयों पर जानकारी देंगे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। पूर्णिमा चौहान ने बताया कि 5 जुलाई को शिमला में क्लासिकल म्यूजिकल थीम का आयोजन होगा। इसमें सुजात खान अपने पिता की याद में शिमला में प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन करेंगे। इस आयोजन में देश के 110 लेखक, कलाकार, राजनीतिज्ञ, साहित्यकार और बॉलीवुड की हस्तियां शामिल होंगी।
विज्ञापन