फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कारोबारियों में रोष

कारोबारियों में रोष

Tue, 11 Jun 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
कारोबारियों में रोष
रिज पर लगे स्टॉलों से कारोबारी नाराज, प्रदर्शन की धमकी
विज्ञापन

समर फेस्टिवल के दौरान लगाए स्टॉल अब तक नहीं हटाए, शहर के व्यापारियों का कारोबार हो रहा है प्रभावित
नगर निगम और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। रिज मैदान स्थित पद्मदेव व्यावसायिक परिसर के टेरिस पर लगाए स्टॉलों को न हटाने पर शहर के कारोबारी भड़क गए हैं। कारोबारियों का तर्क है कि रिज पर लगाए अवैध स्टॉलों के कारण उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। रिज से तुरंत स्टॉल न हटाए तो शिमला व्यापार मंडल, नगर निगम और उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देगा।
शहर के कारोबारियों का आरोप है कि रिज मैदान पर बिना किसी औपचारिकता के स्टॉल लगाकर सामान बेचा जा रहा है। बिना फूड लाइसेंस के खाने पीने की चीजें परोसी जा रही हैं। शहर के कारोबारी नगर निगम और जिला प्रशासन से अनुमति लेकर तमाम औपचारिकताओं के बाद कारोबार करते हैं। टैक्स के अलावा, बिजली पानी के बिल का भुगतान कर रहे हैं लेकिन प्रशासन कारोबारियों के हितों की अनदेखी कर रहा है। इतना ही नहीं नगर निगम ने हाउस में प्रस्ताव पास कर रिज मैदान पर सामान बेचने के लिए स्टॉल लगाने की अनुमति न देने का फैसला लिया था। बावजूद इसके समर फेस्टिवल के दौरान पद्मदेव परिसर पर स्टॉल लगाने की अनुमति दे दी। समर फेस्टिवल खत्म होने के बाद भी स्टॉल नहीं हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


तो शुरू कर देंगे भूख हड़ताल : इंद्रजीत
शिमला व्यापार मंडल के प्रधान इंद्रजीत सिंह ने कहा कि शहर के कारोबारियों के हितों को ताक पर रखकर रिज मैदान स्थित पद्मदेव व्यावसायिक परिसर पर स्टॉल लगाने की अनुमति दे दी है। लेकिन तुरंत स्टॉल नहीं हटाए तो कारोबारी नगर निगम और उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। सुनवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला का नाम हो रहा बदनाम
शहर के कारोबारियों का कहना है कि रिज मैदान पर लगाए गए स्टॉलों पर घटिया खाद्य पदार्थ और कपड़े बेचे जा रहे हैं। टूरिस्ट सीजन के दौरान शहर आए सैलानी इन स्टॉलों पर खरीददारी कर रहे हैं। सैलानियों के साथ हो रही ठगी के कारण शिमला का नाम बदनाम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed