फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   दिव्यांगों ने देश भक्ति का दिया संदेश

गेयटी थियेटर में नाटक के जरिये दर्शकों के समक्ष रखा बदले रिश्तों का सच

Sun, 09 Jun 2019 12:16 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 09 Jun 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों ने देश भक्ति का दिया संदेश
- फोटो : अमर उजाला

ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन के 64वें वार्षिक समारोह के तीसरे दिन कालीबाड़ी हॉल और गेयटी थियेटर में नृत्य तथा नाटक स्पर्धाओं में कलाकारों ने दमदार प्रस्तुतियां देकर खूब रंग जमाया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को करीब 120 प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी। गुजरात से आए दिव्यांग बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित प्रस्तुति देकर शहीदों को याद कर रण भूमि में उनकी वीरता को शानदार ढंग से पेश किया।

विज्ञापन


बच्चों ने तिरंगे को फहराते हुए वीरों की शहादत को सलाम किया। बच्चों की इस प्रस्तुति से खुश होकर लोग अपनी कुर्सी छोड़कर तालियां बजाने को मजबूर हो गए। ग्रुुप में करीब 11 बच्चों ने भाग लिया। इसके अलावा सुर्यांशी राय, ध्रुवी और मृदिंगी राथौड़ ने क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति दी। दिया चौहान और हलक जोशी ने कथक की प्रस्तुति दी। वहीं गेयटी थियेटर में शनिवार को करीब 10 नाटकों का मंचन किया गया। नाटक में भूवनेशवर से आए कलादिका थियेटर एसोसिएशन ने चादर एक सच, नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन


नाटक में समलैंगिक संबंधों को लेकर लोगों की गलत धारणा को दर्शाया है। नाटक में एक ही लिंग के दो लोग आपस में जब शादी कर लेते हैं तो किस तरह से उन्हें समाज के ताने झेलने पड़ते हैं को कलाकारों ने शानदार ढंग से दर्शकों के समक्ष रखा। नाटक में दमदार संवाद अदायगी और अभिनय के जरिये कलाकारों ने लोगों को सोच में बदलाव लाने का संदेश दिया। इस नाटक का निर्देशन अंकु अदम ने किया। स्टेज का संचालन लवली सिंह ने किया। शनिवार को करीब 400 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस जून तक चलने वाले कार्यक्रम में कोई भी कलाकार भाग ले सकता है। प्रतियोगिता में किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इसमें किसी भी आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं। ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष रेखा गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम के तहत कलाकारों को एक मंच प्रदान किया जाएगा। सुरेश गौड़ ने बताया कि एसोसिएशन उनके पिता ने 1955 में बनाई थी। आज इसमें इनका पूरा परिवार काम कर रहा है। एसोसिएशन की अध्यक्ष रेखा गौड़ की बेटी रीती गौड़ कार्यक्रम में अपनी मुख्य भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम का सारा जिम्मा रिती गौड़ संभाल रही है।


आज इन नाटकों का होगा मंचन
रविवार सुबह 9 बजे से प्रतियोगिता शुरू होगी। नृत्य में हर राज्य की संस्कृति और बच्चों के डांस देखने को मिलेंगे। नाटक में मुख्य तौर पर आज छुट्टी है, बूनो, आप कौन चीज के, रसिक, अधूरा प्रचार आदि नाटकों का मंचन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed