फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   गेयटी थियेटर में किताबों के मेले का आगाज, खूब उमड़ी लोगों की भीड़

गेयटी थियेटर में किताबों के मेले का आगाज, खूब उमड़ी लोगों की भीड़

Sun, 09 Jun 2019 12:18 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 09 Jun 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
गेयटी थियेटर में किताबों के मेले का आगाज, खूब उमड़ी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला

शब्दों में पिरोई कहानियां और पन्नों में सिमटी सच्चाई से भरी किताबें आपके शहर शिमला में पहुंच चुकी हैं। आपको अपनी मनपसंद किताबों को ढूंढने के लिए दुकानों की खाक छानने की भी जरूरत नहीं। यह सभी किताबें आपको एक ही जगह पर मिल जाएंगी। तो आइए देर किस बात की है, ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में पुस्तक मेला सज चुका है। शनिवार को शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले का शुभारंभ राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया।

विज्ञापन


तपते मैदानों के चलते पहाड़ों की रानी इस वक्त सैलानियों से गुलजार है। इस वजह से पहले ही दिन पुस्तक मेले में लोगों की काफी भीड़ नजर आई। आयोजकों का दावा है कि मेले में लोगों को उनके मन मुताबिक करीब हर पुस्तक मिल जाएगी। मेले में देश-विदेश के 25 प्रकाशक भाग ले रहे हैं। ओकार्ड संस्था की ओर से भाषा एवं संस्कृति विभाग और भाषा कला अकादमी के साथ मिलकर इसका आयोजन किया जा रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला 8 से 16 जून तक चलेगा। इसमें दो मेहमान मंगोलिया और द रिपब्लिक ऑफ बोसनिया एंड हरजेगोविना भी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें वाणी प्रकाशन, जीनियय हाइव पब्लिकेशन, महावीर बुक डिस्ट्रीब्यूटर, एडवांस स्टडी और अहमदिया मुस्लिम कमोनिटी और रेडियो बोलती रामायण भाग ले रहे हैं। रेडियो बोलती रामायण का डिजिटल गायन संग्रह है। यह पहली बार शिमला पुस्तक मेले से शुरुआत कर रहा है। ओकार्ड एनजीओ और भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा हिमाचल कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में 8 से 16 जून तक अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला शनिवार को शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने किया स्टालों का अवलोकन
पुस्तक मेले के शुभारंभ पहुंचे राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने इस दौरान पुस्तकों के हर एक स्टॉल पर जाकर किताबों को देखा। उन्होंने इनके बारे में विक्रेताओं से भी जानकारी हासिल की। राज्यपाल ने इस आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। राज्यपाल ने चिंता व्यक्ति की कि आज के समय में युवाओं में किताबों को पढ़ने की प्रवृत्ति कम हो रही है। राज्यपाल ने युवाओं से आह्वान किया कि युवाओं में किताबें पढ़ने की रुचि पैदा करें।


छात्र बना रहे धरोहर भवनों की पेंटिंग
शिमला। गेयटी में पुस्तक मेले के साथ यहां कुछ छात्र पेंटिंग भी बना रहे हैं। कला महाविद्यालय चौड़ा मैदान शिमला के 10 छात्र यहां शिमला के धरोहर भवनों के चित्र बना रहे हैं। राज्यपाल ने इन बच्चों से भी बातचीत की। उन्होंने सांचा विद्या के विद्वान पंडित देवी राम से भी बात की। देवीराम को पांडु लिपि पढ़ने में महारत हासिल है। भाषा कला एवं संस्कृति विभाग की सचिव डॉ. पूर्णिमा चौहान ने राज्यपाल को पुस्तक मेले के आयोजन संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर विभाग की निदेशक कुमुद सेन भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed