{"_id":"5cfbe84bbdec2207476e45bf","slug":"156001286812-shimla-news93","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुन्नी में करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुन्नी में करंट लगने से युवक की मौत
Sun, 09 Jun 2019 12:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सुन्नी के तहत आईटीआई भवन के निर्माण कार्य में लगे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक सरिया सीधा करने काम कर रहा था। इसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन को छू गया और करंट के जोरदार झटके से युवक बेसुध होकर गिरकर गया। युवक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान सुनील कुमार निवासी मोहनी, डाकघर बिहनी करसोग छतरी के रूप में हुई है। युवक ठेकेदार के पास मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
घटना होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सुन्नी थाना पुलिस टीम ने हादसे का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी मुख्यालय प्रमोद शुक्ला ने बताया कि इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी गई है जो देर शाम तक सुन्नी पहुंच गए थे। शव का पोस्टमार्टम और अन्य प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन