{"_id":"5cfbe847bdec22074b0aaf5c","slug":"156001286416-shimla-news60","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना में 11वीं कक्षा के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दुर्घटना में 11वीं कक्षा के छात्र की मौत
Sun, 09 Jun 2019 12:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों को घर छोड़ने गए जमा एक कक्षा के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा कंडाघाट-जुन्गा रोड पर कशमैल के पास सैंगल नाले में देर रात को हुआ। इसका पता सुबह करीब सात बजे चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन तब तक कार चालक छात्र दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
रात करीब आठ बजे अभिषेक (18) पुत्र राकेश कुमार ढलीयाना (जुन्गा) घर से परिजनों को यह कहकर निकला कि वह आर्मी भर्ती में शामिल होने आए दोस्तों को छोड़ने साधुपुल जा रहा है। शनिवार सुबह करीब दस बजे अभिषेक के परिजनों को पता चला कि उनका बेटा कशमैल के पास हादसे का शिकार हो गया है। अभिषेक जुन्गा स्कूल में ही ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह जुन्गा क्षेत्र के नगरी गांव का एक किसान खेत में गया था। इस बीच किसान को एक दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी दिखाई दी। किसान ने सात बजे पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौैके पर पहुंची। इससे पहले स्थानीय लोग मौके पर पहुंच चुके थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को गहरी खाई से बाहर निकला। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अभिषेक (18) पुत्र राकेश कुमार ढलीयाना (जुन्गा) का रहने वाला था। अभिषेक कुछ युवकों को साधुपुल छोड़कर वापस कंडाघाट-जुन्गा की तरफ आ रहा था। इसी बीच सैंगल नाले के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। गाड़ी करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिरी है। लोगों की मदद से युवक को खाई से निकाला और उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि कार हादसे में युवक की मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
चिट्टे के साथ एक व्यक्ति पकड़ा
शोघी के पास एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान सुरेंद्र कुमार निवासी गांव चनोग के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह पुलिस की टीम शोघी में गश्त पर थी। इसी बीच एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका। तलाशी में आरोपी से 0.64 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।